{"_id":"666eb806bef96c0cc70d8656","slug":"video-women-of-self-help-groups-of-development-block-bangana-conducted-cleanliness-campaign","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
एकता में ताकत होती है और एकता के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक होता है। इसी एकता के बल पर ग्राम पंचायत पीपलू, सिहाणा चमयाडी की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने विकास खण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में अपनी अपनी पंचायत के गांवों में सड़क किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे फैंका हुआ प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके एक बोरी में डाला वहीं सड़क किनारे बनी हुई नालियों में पड़ा हुआ कचरा भी हटाया ताकि बरसात के समय पानी नालियों में बहे , वहीं दूसरी और पीपलू , सिहाणा, चमयाडी पंचायत में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों अपने आस पास और स्वच्छ वातावरण रखने का संदेश दिया है ताकि गंदगी से होने बाली बीमारियों से बचा जा सके ताकि हम अपने आस पास सफाई करके अच्छा बतावरण बना सकते हैं , ग्राम पंचायत के अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रही है। वहीं पर विकास खण्ड अधिकारी सुभाष अत्री का कहना है की आज हमारे स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चला कर समाज में एक अच्छा संदेश दिया। समूहों से ग्राम संगठन की प्रधान शकुंतला, पूनम शर्मा, कुसुम लता, मेनेका देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, सरोज, नीलम अलग-अलग समूहों की महिलाएं शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।