{"_id":"666d66dab3e2ec0fc3082c52","slug":"video-khara-ma-yaga-sapataha-ka-sharaaata-vathhayaka-daema-esapa-na-kaya-yagabhayasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खीरी में योग सप्ताह की शुरुआत, विधायक, डीएम-एसपी ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खीरी में योग सप्ताह की शुरुआत, विधायक, डीएम-एसपी ने किया योगाभ्यास
लखीमपुर खीरी की मितौली तहसील परिसर में शनिवार को विधायक कस्ता सौरभ सिंह सोनू ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में योग सप्ताह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सभी तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में भी योग सप्ताह पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा ने योगा प्रोटोकॉल के अनुक्रम में विभिन्न योगाभ्यास कराएं। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर व्यापक स्तर मनाया जा रहा है। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग अभ्यास शरीर, मन विचार कर्म आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता और मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करता है। स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के बीच एकत्व खोजने का भाव है। योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।