{"_id":"666d682f5255ac8354051715","slug":"video-bsa-adada-sa-cara-haii-radavaja-ka-bsa-vabhaga-ma-maca-khalbl","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बस अड्डे से चोरी हुई रोडवेज की बस, विभाग में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बस अड्डे से चोरी हुई रोडवेज की बस, विभाग में मची खलबली
लखीमपुर खीरी जिले में चोरी का अजब मामला सामने आया है। मोहम्मदी बस अड्डे से शुक्रवार की देर रात लखनऊ के लिए जाने वाली रोडवेज बस को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। इससे विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन बस की तलाश शुरू की। मामले की सूचना रोडवेज इंचार्ज मुख्तार अहमद खां ने पुलिस को दी है। इंचार्ज ने बताया कि गोला डिपो की बस पसगवां-जंगबहादुरगंज होकर लखनऊ के लिए निकलती है। रात में मोहम्मदी रोडवेज के बस स्टैंड पर खड़ी होती है। रोज सुबह यात्री लेकर लखनऊ के लिए रवाना होती है। शुक्रवार की रात गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30 टी 9989 पर स्टेशन पर खड़ी थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चला कर ले गया, जो शाहजहांपुर रोडवेज के वर्कशाप के पास खड़ी मिली। रात में गार्ड रामासरे ड्यूटी पर था। बस के एक साइड के शीशे भी टूटे हैं। साइड में खरोंच भी लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।