सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   China gave India's intelligence to Pakistan, Army revealed about Operation Sindoor

चीन ने भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दी ,Operation Sindoor को लेकर सेना ने किया खुलासा

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 05 Jul 2025 09:08 AM IST
China gave India's intelligence to Pakistan, Army revealed about Operation Sindoor
भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं संधारण) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान को भारत की तैयारियों और अग्रिम मोर्चों पर हमारी तैनाती को लेकर इनपुट दे रहा था। फिक्की द्वारा आयोजित 'न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज' कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब डीजीएमओ स्तर की वार्ता चल रही थी, तो पाकिस्तान को चीन से हमारे महत्वपूर्ण वैक्टरों के लाइव अपडेट मिल रहे थे। ऐसे में यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमें असल में ज्यादा से ज्यादा और तेजी के साथ काम करने की जरूरत है। अपने संबोधन में उन्होंने चीन-तुर्किए और पाकिस्तान के गठबंधन को बेनकाब करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हम एक सीमा पर दो विरोधियों या असल में तीन से जंग लड़ रहे थे। पाकिस्तान अग्रिम मोर्चे पर था और चीन उसे हर संभव सहायता प्रदान कर रहा था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास 81% सैन्य हार्डवेयर चीनी है। इस अभियान में चीन ने एक तरह से अपने हथियारों का परीक्षण अन्य हथियारों के खिलाफ किया। पाकिस्तान एक तरह से उनके लिए एक प्रयोगशाला की तरह उपलब्ध था। तुर्की ने भी इस प्रकार की सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अपने संबोधन में उन्होंने एक मजबूत वायु रक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर पाकिस्तान हम पर हमला करता है तो वह आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना सकता है।  इस बार पूरे ऑपरेशन के दौरान एयर डिफेंस और उसका संचालन बेहतरीन था, लेकिन इस बार हमने आबादी वाले क्षेत्रों में एयर डिफेंस पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन भविष्य में हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।

फिक्की द्वारा आयोजित 'न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज' कार्यक्रम में बोलते हुए  लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ऑपरेशन सिंदूर के परिणामों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसे हमें कुछ सबक मिले हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क में टारगेट की योजना और उनका चयन बहुत सारे डेटा पर आधारित था। यह प्रौद्योगिकी और मानव खुफिया जानकारी का उपयोग करके एकत्र किया गया था। हमने पाकिस्तान में कुल 21 टारगेट तय किए थे, जिनको निशाना बनाना था। फिर सेना की कार्रवाई से ठीक पहले आखिरी घंटे में यह तय किया गया कि 21 में से किन नौ ठिकानों को निशाना बनाना है। उसके बाद एक सुविचारित निर्णय लिया गया कि दुनिया को सही संदेश भेजने के लिए तीनों सेनाओं का यह दृष्टिकोण होना चाहिए कि हम वास्तव में एक एकीकृत बल हैं।इस 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi High Court On Baba Ramdev: अदालतों से कई बार रामदेव को फटकार, फिर भी जारी है विवादित कांड!

04 Jul 2025

Krishna Janmabhoomi Court Verdict: Mathura जन्मभूमि पर आ गया फैसला? कोर्ट में क्या हुआ?

04 Jul 2025

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया के वकील ने कोर्ट में ईडी पर ही दाग दिए सवाल!

04 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले आर-पार पर उतरे पप्पू यादव चुनाव आयोग पर दागे कई सवाल!

04 Jul 2025

Delhi Old Vehicle Ban: सिर्फ इसी राज्य में दिल्ली वाले बेच और चला सकते हैं अपनी पुरानी गाड़ी

04 Jul 2025
विज्ञापन

Pune Rape Case: पुणे दरिंदगी केस पर घिरी महाराष्ट्र की महायुति सरकार, सुप्रिया- रोहित ने खोला मोर्चा!

04 Jul 2025

Kabaddi Player Brijesh Solanki Death: कबड्डी खिलाड़ी ब्रजेश ने कुत्ते के काटने के बाद कर दी ये गलती!

04 Jul 2025
विज्ञापन

Himachal Cloud Brust: हिमाचल में जल प्रलय का कहर जारी दर्जनों लोगों की मौत, सैकडों करोड़ बर्बाद!

04 Jul 2025

PM Modi in Trinidad: मोदी ने चाव से खाई सोहारी पत्ते पर दाल, भात और तरकारी, देखें वीडियो

04 Jul 2025

सीएम रेखा गुप्ता के बंगले पर ₹60 लाख खर्च, कांग्रेस-आप ने साधा निशाना

04 Jul 2025

जल्द नए घर में शिफ्ट होंगी CM रेखा गुप्ता, बंगले पर खर्च होगा ₹60 लाख

04 Jul 2025

Ayushman Bharat Yojana: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें आसान तरीका | Amar Ujala

04 Jul 2025

Gujarat Flood: घरों के अंदर पानी, जानवर भटकने लगे, देखें गुजरात बाढ़ की तस्वीर

04 Jul 2025

PM Modi in Trinidad and Tobago: PM मोदी ने ऐसा क्या बोला की गदगद हुए लोग | Amar Ujala | World

04 Jul 2025

Delhi Weather Update: Delhi में आखिर कब होगी बारिश? | Amar Ujala | IMD Alert | Monsoon Update

04 Jul 2025

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: 20वीं किस्त का इंतजार! तुरंत करें ये तीन जरूरी काम

04 Jul 2025

लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या का खुला राज

04 Jul 2025

दिल्ली में बादल मौसम, तेज आंधी के साथ आने वाली है बारिश?

04 Jul 2025

बिहार-बनारस और गंगा की बात कर पीएम मोदी ने त्रिनिदाद में लोगों को क्या याद दिलाया?

04 Jul 2025

ईंधन प्रतिबंध पर दिल्ली सरकार का यू-टर्न, EOL वाहनों पर रोक टली

04 Jul 2025

Nitin Gadkari Jharkhand Visit: नितिन गडकरी ने झारखंड को दी सड़कों की सौगात

04 Jul 2025

Delhi Old Vehicle Ban: पुरानी गाड़ियों पर सरकार का नया फैसला! अब सीज नहीं होंगी गाड़ियां

03 Jul 2025

शुभमन गिल का दोहरा शतक, टूटा गावस्कर-द्रविड़ का रिकॉर्ड!

03 Jul 2025

पशुपति पारस ने छोड़ा एनडीए का साथ, तेजस्वी संग हुई कैसी डील?

03 Jul 2025

Delhi Old Vehicle Ban: कैमरा देखते ही भड़क गए लोग! पुरानी गाड़ियों पर क्या बोले खुद सुन लीजिए

03 Jul 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की बहन की बढ़ी मुश्किलें, Vipin Raghuvanshi का बड़ा बयान!

03 Jul 2025

बाबा रामदेव की पतंजलि को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, क्या है पूरा मामला?

03 Jul 2025

कैसे और क्यों रची दुष्कर्म की कहानी, मनोजीत ने उगले सारे राज!

03 Jul 2025

Big lapse in Akhilesh Yadav's Security: अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक! मंच के पास पहुंचा युवक

03 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार में मतदाता सूची पर क्यों मचा बवाल? Manoj jha ने EC से पूछे सवाल!

03 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed