{"_id":"6a7b59de6d6045e372031b1b","slug":"video-team-arrives-to-remove-vegetable-market-shops-women-lie-down-in-front-of-jcb-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी की दुकानें हटाने पहुंची टीम, जेसीबी के आगे लेटीं महिलाएं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सब्जी मंडी की दुकानें हटाने पहुंची टीम, जेसीबी के आगे लेटीं महिलाएं
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:50 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सब्जी मंडी की दुकानें हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मंगलवार को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। निगम की टीम ने जैसे ही एक दुकान को जेसीबी से हटाना शुरू किया, महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। विरोध बढ़ता देख अपर नगर आयुक्त ने दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत दी। अब 15 अगस्त के बाद नगर निगम की टीम दोबारा कार्रवाई के लिए पहुंचेगी।
सीपरी बाजार में सरकारी भूमि पर नगर निगम की ओर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक फर्म को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। यहां कई वर्षों से सब्जी मंडी संचालित है, जिसमें करीब 100 दुकानदार सब्जी बेचते हैं।
पिछले महीने भी नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। उस समय दुकानदारों ने विरोध किया था। इसके बाद टीम कुछ समय की मोहलत देकर लौट गई थी। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, जोनल अधिकारी सीपी पांडेय, सीओ रामवीर सिंह, एसीएम संजय कुमार पुलिस बल और नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने एक दुकान को जेसीबी से हटाना शुरू किया तो महिलाएं विरोध करते हुए जेसीबी के आगे लेट गईं। कई दुकानदारों ने कहा कि उन्हें नगर निगम की ओर से दुकानें हटाने का कोई नोटिस नहीं दिया गया है। विरोध के दौरान एक महिला बेहोश हो गई।
15 अगस्त के बाद फिर पहुंचेगी टीम
विरोध के बाद अपर नगर आयुक्त ने लाउडस्पीकर से घोषणा कर दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद नगर निगम की टीम फिर कार्रवाई के लिए पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नगरा जाने वाली रोड पर ओवरब्रिज के पास सब्जी विक्रेताओं के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है। यहां जमीन की साफ-सफाई भी करा दी गई है। करीब दो महीने तक दुकानदारों को यहां दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूतल पर फड़ लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
चार करोड़ से बनेगा दो मंजिला कॉम्प्लेक्स
नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि करीब चार करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में 80 दुकानें बनाई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।