{"_id":"6a42068db6c9fef7dc0a5f3d","slug":"video-lkhanauu-shanpr-haaa-ijanayaraga-kalja-ma-faliiovara-bnana-ka-kama-sabsa-pahal-bnaga-fata-ovarabraja-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू, फुट ओवरब्रिज हटाने का कार्य आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू, फुट ओवरब्रिज हटाने का कार्य आरंभ
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में चौराहे पर बने फुट ओवरब्रिज को हटाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया।
निर्माण कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए फुट ओवरब्रिज को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है, ताकि इस दौरान लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे और किसी तरह की दुर्घटना न हो।
मौके पर भारी मशीनों की मदद से फुट ओवरब्रिज के रैंप को तोड़ा जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद हैं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।