{"_id":"6825758b2eee8f973401b403","slug":"video-lucknow-lkhanauu-ayathhaya-haiiva-para-bhashhanae-saugdhaka-hathasa-dapara-katanara-ka-jarathara-bhaugdhata-daraivara-ka-mata-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
राजधानी लखनऊ के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। रोड क्रॉस कर रहे मौरंग लदे डंपर में पीछे से मौरंग लदी कंटेनर टकरा गई। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई और ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा चिनहट थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित सेमरा गांव मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद कंटेनर का ड्राइवर केबिन मे ही फंसा रह गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।
हेल्पर अंकित को पुलिसकर्मियों ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद शव को निकलवाया। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे हटाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।