{"_id":"6825c38a05d9f2a8d601e4ca","slug":"video-lucknow-savatha-karamaya-ka-chhatana-ka-khalfa-bjalkaramaya-na-kaya-paratharashana-shakata-bhavana-ghara-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lucknow: संविदा कर्मियों की छंटनी के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन, शक्ति भवन घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: संविदा कर्मियों की छंटनी के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन, शक्ति भवन घेरा
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को छंटनी रोकने और पद के अनुरूप काम कर रहे कर्मियों को वेतन देने की मांग को लेकर सुबह 10:00 बजे शक्ति भवन का घेराव किया। पुलिस प्रशासन ने संविदा कर्मचारियों को गिरफ्तार करके आलमबाग थाना क्षेत्र के इको गार्डन में छोड़ दिया। यहां पर प्रदर्शनकारियों की सभा चलती रही।
संविदा कर्मचारियों के नेता देवेंद्र पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि बिजली विभाग की सभी कंपनियों में 55 साल की उम्र के कई हजार संविदा कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाला जा चुका है। प्रबंधन ने यह सिलसिला जारी रखते हुए छंटनी के नाम पर करीब 26,000 कर्मचारियों को निकाला जा रहा है।
इसके विरोध में 14 मई को पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से वार्ता भी हुई लेकिन उन्होंने मांग मानने से मना कर दिया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 10 हजार संविदा कर्मचारियों ने शक्ति भवन का घेराव कर लिया।
पूर्व सूचना के चलते पुलिस प्रशासन वहां पर पहले से ही फोर्स के साथ मौजूद था जिसने प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को गिरफ्तार करके बस के जरिए इको गार्डन में छोड़ दिया। यहां पर कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।