{"_id":"67a89241fa26cb4b62060c2a","slug":"video-lucknow-thharama-paravaratana-ka-aarapa-para-pathara-marasa-na-tha-safaii-kaha-ya-bta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Lucknow: धर्म परिवर्तन के आरोप पर पादरी मौरिस ने दी सफाई, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Lucknow: धर्म परिवर्तन के आरोप पर पादरी मौरिस ने दी सफाई, कही ये बातें
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास धर्म परिवर्तन के आरोप पर जमकर हंगामा। मामले पर पादरी मौरिस ने सफाई दी। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास एक मकान में संचालित हो रहे चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर कॉलोनी के लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
मौके पर एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार, एसीपी विभूतिखंड राधा रमण भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चर्च में मौजूद 20 लोगों को थाने ले गए।
भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता बीके ओझा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मकान को सील करने और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, चर्च की तरफ से मौजूद मोरिस कुमार ने धर्म परिवर्तन के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि रविवार की वजह से सभी लोग प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। दर्जनों लोगों ने चर्च पर हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए कैमरे भी तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।