राजधानी लखनऊ में सोमवार को पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में गोदाम की दीवारें उड़ गईं। कारीगर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना गोसाईगंज क्षेत्र के जौखंडी गांव की है। यहां गांव के बाहर बने पटाखा गोदाम में दोपहर करीब 12.30 बजे गांव निवासी सलमान पटाखा बना रहा था। इसी बीच एक पटाखा हाथ से नीचे गिर गया। इससे भीषण विस्फोट हो गया। गोदाम किसी फिल्म की सीन की तरह उड़ गया। धमाके की गूंज गांव तक पहुंची। आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे।
ग्रामीण गोदाम के पास पहुंचे तो उन्हें सलमान के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि सलमान का इलाज चल रहा है। पटाखा गोदाम सलमान के भाई निसार का था। उनके पास लाइसेंस है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।