सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: डीसीएम से सात ​क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

VIDEO: डीसीएम से सात क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:03 PM IST
VIDEO:  डीसीएम से सात क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
एसटीएफ लखनऊ टीम और निगोहां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक डीसीएम में लदा लगभग सात क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर लखनऊ और आसपास के जनपदों में सप्लाई किया जाना है। इस इनपुट के आधार पर एसटीएफ और निगोहां पुलिस ने बुधवार रात नगराम मोड़ के आगे चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। उसी दौरान आ रही डीसीएम नंबर UP-71/AT-3380 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो डीसीएम चालक पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने लगा जिस पर निगोहां-नगराम मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बने डिवाइडर के पास सरकारी जीप लगाकर डीसीएम को रोक लिया गया। डीसीएम को थाने लाकर तलाशी ली गई तो वाहन में रखी 31 बोरियों में 775 पैकेट मिले जिनमें लगभग 7 क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने फतेहपुर निवासी कौशल कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो मोबाइल फोन व 210 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई की जानी थी। वहीं, पुलिस के अनुसार बरामद माल नगराम थानाक्षेत्र के रहने वाले मयंक गुप्ता के पास पहुंचाया जा रहा था जहां से इसे अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। पुलिस के मुताबिक इस तस्करी में समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता, मयंक कुमार गुप्ता, रविंद्र जायसवाल उर्फ रवींद्र और सैय्यद दावर अलवी सहित कई अन्य शामिल हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसटीएफ के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lakhimpur Kheri: मनौना धाम जा रही निजी सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई, 27 श्रद्धालु घायल

12 Mar 2026

लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित कोरियर गोदाम में 56 किलो गांजा बरामद

12 Mar 2026

भीतरगांव में जल संकट: 60 घंटों से ठप है जलापूर्ति, रातभर जागकर भी नहीं मिला पानी, लोग बेहाल

12 Mar 2026

भीतरगांव में तपिश का कहर: झुलसने लगी कटहल की फसल; फल गिरने से बागवान बेहाल

12 Mar 2026

कानपुर: शंभुआ के पास ट्रक बिगड़ने से लगी गाड़ियों की लंबी कतार; घाटमपुर-कानपुर लेन पूरी तरह ठप

12 Mar 2026
विज्ञापन

एसजीपीसी ने की श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर के लिए LPG सप्लाई जारी रखने की मांग

12 Mar 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर में खेत की रखवाली कर रहे 80 वर्षीय किसान की डंडे पीटकर हत्या

12 Mar 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय होगा आधुनिक, परदे तक चयन होगा बेहद खास

12 Mar 2026

झज्जर में 6 बजे से गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोग

Mandi: एचआरटीसी चालक-परिचालक से मारपीट व वर्दी फाड़ने के आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

12 Mar 2026

Dewas News: 20 दिन से आ रहा गंदा पानी, कोई सुनने को तैयार नहीं; पार्षद प्रतिनिधि ने दूषित जल की प्रदर्शनी लगाई

12 Mar 2026

रसोई गैस संकट: पांच दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, कमर्शियल गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट में जल रहे चूल्हे

12 Mar 2026

VIDEO: बहराइच: अब गौड़िया गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 15 दिनों से बना हुआ था आतंक का पर्याय

12 Mar 2026

VIDEO: मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, गिरफ्तार

12 Mar 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुए जैसा जानवर

12 Mar 2026

LPG Cylinder Shortage: अवैध रूप से रखे 31 गैस सिलिंडर जब्त, ऑनलाइन बुकिंग में समस्या तो कार्यालय पर लगी कतारें

12 Mar 2026

युद्ध का असर: गैस सिलिंडर के लिए लोगों ने की मदद, तब बन सकी रसोई और संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह

12 Mar 2026

Ujjain News: महाकाल के मस्तक पर सजा भांग का शृंगार, यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने किए बाबा के दर्शन

12 Mar 2026

524 गैस सिलिंडर चोरी का खुलासा, जानकारी देते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति

12 Mar 2026

VIDEO: वाराणसी में मांस की तस्करी का आरोप, दो युवकों को लंका पुलिस ने हिरासत में लिया

11 Mar 2026

चंडीगढ़ में तेंदुआ, रिहायशी इलाके में घुसा, दहशत में लोग

11 Mar 2026

Meerut: क्या बंद हुई ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग ? कर्मचारी और उपभोक्ताओं के सामने खड़ी हुई परेशानी

11 Mar 2026

Meerut: 16 मार्च से मवाना में होगा पुलिया निर्माण, रूट डायवर्जन रहेगा

11 Mar 2026

जगदलपुर: पुलिस नक्सली मुठभेड़ अभी भी जारी, जवानों की सुरक्षा में फोर्स तैनात

11 Mar 2026

राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नैंसी यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

11 Mar 2026

VIDEO: कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर बना विजेता

11 Mar 2026

VIDEO: चंडिका धाम के चैती मेला में बिरहा मुकाबला, रातभर झूमे श्रोता

11 Mar 2026

VIDEO: चंदौली में मियाद खत्म होने के बाद भी सड़क पर फर्राटा भर रहे 50 से अधिक विक्रम

11 Mar 2026

VIDEO: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद, 26 शिकायतें दर्ज

11 Mar 2026

VIDEO: पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल

11 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed