{"_id":"6a76d23e5666b8d1140a5bfc","slug":"video-video-emaema-khana-bl-sagathana-ka-safalta-manava-sasathhana-ka-thakashhata-oura-vayakatatava-vakasa-para-narabhara-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एमएम खान बोले- संगठन की सफलता मानव संसाधनों की दक्षता और व्यक्तित्व विकास पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एमएम खान बोले- संगठन की सफलता मानव संसाधनों की दक्षता और व्यक्तित्व विकास पर निर्भर
लखनऊ की रिवर बैंक कॉलोनी स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) में ‘कम्पेटेन्सी मैपिंग फॉर पर्सनालिटी प्रोफाइलिंग’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर, नाशा इंजीनियरिंग ग्रुप, दुबई (यूएई) इं. एमएम खान ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके मानव संसाधनों की दक्षता, क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर निर्भर करती है।
उन्होंने कहा कि संस्थान या संगठन के कर्मचारियों की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा में विकसित करना जरूरी है। इससे कार्यक्षमता बढ़ने के साथ संगठन के लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलती है। सेमिनार में प्रतिभागियों को कम्पेटेन्सी मैपिंग और व्यक्तित्व प्रोफाइलिंग की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते कार्य परिवेश में तकनीकी दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, पेशेवर और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे। इस दौरान विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और प्रतिभागियों ने सवाल भी पूछे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।