{"_id":"6a4239dde3261a589b030626","slug":"video-video-fayara-satashana-ka-bhara-atakaramanae-bna-khatara-aapata-sathata-ma-bthhata-ha-sakata-ha-thamakal-ka-rafatara-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फायर स्टेशन के बाहर अतिक्रमण बना खतरा, आपात स्थिति में बाधित हो सकती है दमकल की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फायर स्टेशन के बाहर अतिक्रमण बना खतरा, आपात स्थिति में बाधित हो सकती है दमकल की रफ्तार
लालबाग स्थित फायर स्टेशन के बाहर सड़क के दोनों ओर गेट तक अतिक्रमण होने से अग्निशमन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आसपास के इलाके में अचानक आग लग जाए, तो दमकल की गाड़ियों को स्टेशन से निकलने में ही काफी समय लग सकता है।
हाल ही में अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान भी दमकल वाहनों के देर से पहुंचने का मुद्दा सामने आया था। ऐसे में लालबाग और हजरतगंज जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड के समय पर घटनास्थल तक पहुंचने को लेकर चिंता जताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फायर स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में दमकल वाहन बिना किसी बाधा के तुरंत रवाना हो सकें।
लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से फायर स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाकर सड़क को खाली कराने की मांग की है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में देरी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।