{"_id":"6a842040e270fcad8807ba31","slug":"video-video-gamata-nagara-vasatara-ma-jalbharava-sa-bugdhha-hathasa-ka-khatara-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती नगर विस्तार में जलभराव से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती नगर विस्तार में जलभराव से बढ़ा हादसे का खतरा
गोमती नगर विस्तार के खरगापुर मुख्य मार्ग और सेक्टर-5 शहीद पथ की सर्विस लेन पर बारिश का पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलभराव के कारण सड़कों पर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद लंबे समय तक सड़क पर जलभराव रहता है। गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खोकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने, सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।