{"_id":"6a7497a4ee6b7b4bb00acf42","slug":"video-video-ithara-nahara-shakha-ma-nahata-samaya-yavaka-dab-esadaaaraefa-oura-gatakhara-na-shanpr-kaya-saraca-oiparashana-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इंदिरा नहर शाखा में नहाते समय युवक डूबा, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इंदिरा नहर शाखा में नहाते समय युवक डूबा, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
लखनऊ के लौलई क्षेत्र में गुरुवार शाम इंदिरा नहर शाखा खारजा में नहाने गए एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार, अमेठी जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी सूरज रावत (26) अपने दोस्तों के साथ शाम करीब छह बजे नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि सूरज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और लौलई में रहकर बालू-गिट्टी से जुड़े कार्य में मजदूर के रूप में काम करता था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।