{"_id":"6a29761569c286cd8b0fff57","slug":"video-video-mahal-thana-parabhara-ka-pahal-sa-saljha-vavatha-navathapata-vavaha-bthhana-ma-bthha-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिला थाना प्रभारी की पहल से सुलझा विवाद, नवदंपति विवाह बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिला थाना प्रभारी की पहल से सुलझा विवाद, नवदंपति विवाह बंधन में बंधे
महिला थाना द्वितीय बख्शी का तालाब में बुधवार को एक अनोखा और सकारात्मक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह की पहल से एक टूटते रिश्ते को नया जीवन मिला।
जानकारी के अनुसार बाराबंकी निवासी युवती मिथिलेश का विवाह इटौंजा निवासी युवक अमित से तय हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद युवती ने अपनी समस्या महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह को बताई।
बुधवार को दोनों पक्षों के परिजन महिला थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी ने दोनों परिवारों और युवक-युवती से विस्तार से बातचीत की। समझाइश और संवाद के बाद दोनों पक्ष आपसी मतभेद भुलाकर विवाह के लिए सहमत हो गए।
इसके बाद थाना परिसर में ही दोनों ने परिजनों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तथा मिठाई खिलाकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
योगेश शुक्ला ने बताया कि थाना परिसर में सहमति बनने के बाद दोनों परिवार सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की शेष रस्में भी संपन्न करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना स्टाफ, दोनों परिवारों के सदस्य और अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे। महिला थाना प्रभारी की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।