{"_id":"6a7dc6150efe12f7c80ad76c","slug":"video-video-maranaga-vaka-para-nakal-mahal-sa-jhapatata-marakara-cana-lta-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से झपट्टा मारकर चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से झपट्टा मारकर चेन लूटी
जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली। वारदात के दौरान महिला का दुपट्टा भी बदमाशों के हाथ में फंस गया। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश दुपट्टा सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
जानकीपुरम थाना क्षेत्र के आयुष विहार प्रथम निवासी दवा कारोबारी बीके बाजपेई की पत्नी भावना बाजपेई रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:40 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। रास्ते में उनकी सहेली सरिता भी मिल गईं। दोनों भवानी चौराहा, नीता बहादुर चौक और एकेटीयू चौराहा होते हुए भिठौली चौराहे की ओर जा रही थीं। भिटौली चौकी से कुछ दूर पहले पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने भावना के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।