{"_id":"66eb9629174a8e6104041b86","slug":"bribe-taker-of-women-and-child-development-department-caught-red-handed-by-lokyukta-in-ashoknagar-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2122465-2024-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: महिला बाल विकास विभाग का बाबू गिरफ्तार, लोकयुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: महिला बाल विकास विभाग का बाबू गिरफ्तार, लोकयुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 11:32 AM IST
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में बुधवार को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत के एक मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अशोकनगर जिले के बरखेड़ा जमाल गांव में संचालित स्व सहायता समूह से जुड़ा है, जिसमें समूह अध्यक्ष के पति से महिला एवं बाल विकास विभाग के बाबू द्वारा समूह को होने वाले भुगतान के बदले 25 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी। यह सौदा लगभग 12 हजार रुपये में तय हुआ था, शिकायतकर्ता 3 हजार रुपये की राशि बाबू को पहले ही दे चुका था।
रिश्वत की शेष राशि 7 हजार रुपये देने के लिए बुधवार को जब शिकायतकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग के बाबू अनिल पाठक के पास पहुंचा और उसे राशि दी, उसी समय लोकायुक्त ने बिछाए हुए जाल के तहत रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शिकायतकर्ता रामप्रसाद अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी द्वारा स्व सहायता समूह का संचालन कर आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार वितरित किया जाता है, जिसकी राशि शासन द्वारा भुगतान की जाती है। इस भुगतान के बदले महिला एवं बाल विकास विभाग के बाबू अनिल पाठक ने उनसे 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 7 हजार रुपये देना शेष थे। 18 सितंबर को जब फरियादी रिश्वत की शेष राशि देने पहुंचे, तब उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।