{"_id":"66eb196516da631027063c6c","slug":"video-jayaparakasha-kashavaha-bl-rahal-gathha-ka-aarakashhanae-samapata-karana-val-byana-nathanaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जयप्रकाश कुशवाहा बोले- राहुल गांधी का आरक्षण समाप्त करने वाला बयान निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जयप्रकाश कुशवाहा बोले- राहुल गांधी का आरक्षण समाप्त करने वाला बयान निंदनीय
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए आरक्षण समाप्त करने वाले बयान पर भाजपा ने विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए देश से आरक्षण कोई नहीं खत्म कर पाएगा। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित वार्ता में कुशवाहा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की आरक्षण विरोधी मानसिकता का अनुसरण करते हुए उनकी उत्तराधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कहा कि कांग्रेस व गांधी परिवार की पिछड़ों एवं दलित विरोधी मानसिकता को देखते हुए राहुल गांधी का अमेरिका में आरक्षण समाप्त करने वाला बयान निंदनीय है। इस मौके पर मोर्चा के दक्षिण जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, उत्तर जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार, एलबी सिंह पटेल, मनीष त्रिपाठी, विकास सविता, अजय शर्मा, शुभम कुशवाहा, मनोज पाल मनोज प्रधान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।