{"_id":"66eabd970defa838b003d98f","slug":"video-shahajahapara-ma-ghatana-lga-garara-natha-ka-jalsatara-lga-na-l-rahata-ka-sasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में घटने लगा गर्रा नदी का जलस्तर, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में घटने लगा गर्रा नदी का जलस्तर, लोगों ने ली राहत की सांस
शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बुधवार को घटना शुरू हो गया। इससे सुभाषनगर और ककरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं खन्नौत नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, जिसकी वजह से नदी के किनारे बने चार-पांच घर पानी से घिरे हैं।
बीते दिन मंगलवार को गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुभाषनगर में अली जान की ठेकी के पास स्थित कुछ घरों के अंदर पानी पहुंच गया था। मोहल्ले की शिव कॉलोनी की सड़कों पर पानी चल रहा था। बुधवार को पानी कम हो गया। घरों से पानी निकलने से उनमें रहने वाले लोगों को राहत मिली है।
लोगों का कहना था कि जुलाई माह में बाढ़ की त्रासदी से गुजरने के बाद एक बार फिर से उस भयावह स्थिति में पहुंचने की बात सोचकर भी डर लगता है। भगवान का शुक्र है कि पानी कम हुआ है। गलियों की सड़क पर चल रहा पानी खाली प्लाटों में भरा हुआ है। इससे मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा है।
ककरा क्षेत्र में सड़क से पानी उतर गया है, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्रा नदी के किनारे बसे न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के बाहर भरा पानी भी निकल गया है। लेकिन निर्माण कार्य बाधित है। जैव विविधता पार्क से पानी भरा हुआ है। जहां पर वेस्ट मैटेरियल से निर्मित झूले व जानवरों की आकृतियां आदि खराब हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।