{"_id":"66bdb933fd918fdec402c1df","slug":"scindia-once-again-handed-over-documents-for-the-tourist-city-chanderi-rail-line-social-worker-gave-information-watch-video-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-1999156-2024-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: चंदेरी रेल लाइन के लिए सिंधिया को एक बार फिर सौंपा ज्ञापन, यह बोले सामाजिक कार्यकर्ता, देखे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: चंदेरी रेल लाइन के लिए सिंधिया को एक बार फिर सौंपा ज्ञापन, यह बोले सामाजिक कार्यकर्ता, देखे वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2024 03:08 PM IST
अशोकनगर जिले की पर्यटक नगरी चंदेरी में पिछले 15 वर्षों से रेल लाइन की मांग उठ रही है, जिसमें ललितपुर से चंदेरी होते हुए पिपरई तक रेल लाइन बनाने की बात शामिल है। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र चंदेरी को सीधे ट्रेन रूट से जोड़ना है। करीब 12 साल पहले केंद्र सरकार इस रेल लाइन की घोषणा की गई थी। उस समय रेलवे स्टेशन बनाने की भी चर्चा हुई थी, लेकिन आज तक इस रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली है। इस वजह से जिले में इस नई रेल लाइन के निर्माण की मांग बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर जानकारी दी कि मंगलवार को दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर दौरे पर थे। इस दौरान उनके समक्ष ललितपुर-चंदेरी रेल लाइन के लिए दस्तावेज सौंपे गए। दस्तावेजों में चंदेरी के रास्ते पिपरई गांव और ललितपुर को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर रेल लाइन का विवरण था। इस रेल लाइन के लिए तत्कालीन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा वर्ष 2009 में 9,30,000 रुपए रेलवे बोर्ड से जारी कराकर सर्वे कार्य कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट वर्ष 2011 में पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर द्वारा तैयार कर रेल बोर्ड में सौंप दी गई थी। इसके बाद वर्ष 2012-13 के रेल बजट भाषण में यह रेलवे लाइन उल्लिखित हुई, लेकिन तब से यह परियोजना बजट आवंटन के लिए लंबित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।