सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: Husband, upset over having two daughters, called his wife and gave her triple talaq, case registered

Teen Talaq: दो बेटियां होने से नाराज पति ने फोन कर पत्नी को दिया तीन तलाक, बेटा नहीं देने का मारता था ताना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 10:23 PM IST
Barwani: Husband, upset over having two daughters, called his wife and gave her triple talaq, case registered

बड़वानी जिले के राजपुर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर दो बेटियां होने के कारण फोन पर और फिर परिजनों के सामने मौखिक रूप से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने राजपुर थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ईद का त्योहार मनाने अपने पिता के घर जिले के ग्राम सिलावद आई हुई थी। ईद के एक दिन बाद उसके मोबाइल पर पति का फोन आया, जिसमें पति ने तीन बार तलाक कहा। यह सुनकर महिला घबरा गई और उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी।

ससुराल में विवाद और दोबारा तलाक
परिजनों के साथ महिला अपने ससुराल राजपुर पहुंची, लेकिन पति और ससुराल वाले उनसे बात करने को तैयार नहीं थे। जब परिवार के सदस्य बातचीत करने पहुंचे तो पति आवेश में आ गया और सबके सामने मौखिक रूप से फिर से तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया।

ये भी पढ़ें-55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले

पति और सास को बेटा चाहिए था
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 8 जनवरी 2023 को राजपुर निवासी जाहिद पिता जाकिर मंसूरी से हुआ था। उसे पहली बेटी 2024 में और दूसरी बेटी 2025 में हुई। पति और सास को बेटा चाहिए था, लेकिन दूसरी बेटी होने के बाद से पति जाहिद और सास सब्बो पति जाकिर मंसूरी उसे आए दिन परेशान करते थे।

प्रताड़ना के आरोप
महिला के अनुसार, शादी के कुछ समय तक संबंध सामान्य रहे, लेकिन पहली बेटी के जन्म के बाद से ही पति और सास द्वारा उसे परेशान किया जाने लगा। दूसरी बेटी होने के बाद रोजमर्रा की बातों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। विवाद बढ़ने पर वह करीब 15 दिन पहले मायके चली गई थी।

केस दर्ज
घटना के बाद महिला अपने पिता के साथ राजपुर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। राजपुर थाने के प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि मुस्लिम महिला की शिकायत पर उसके पति जाहिद मंसूरी द्वारा उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया गया। फरियादिया को तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक देने से आरोपी जाहिद का कृत्य मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 की धारा 04 के तहत अपराध पाया गया है, जिस पर आरोपी जाहिद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सोनभद्र पुलिस ने लूट का किया खुलासा, छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार

02 Apr 2026

Nainital: मंगोली में शराब की दुकान के विरोध में चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण

02 Apr 2026

सरकार का फैसला: स्कूल बसों का किराया बढ़ने से अभिभावकों में आक्रोश

02 Apr 2026

गोंडा में जीआरपी सिपाही के पैर गंवाने के मामले की होगी जांच

02 Apr 2026

Budaun: परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

02 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ- कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट केस के डोनर और रिसीवर को लखनऊ रेफर किया गया

02 Apr 2026

Bageshwar: 1.75 लाख पशुओं को लगेगा सुरक्षा कवच, खुरपका-मुंहपका रोग के खिलाफ महाअभियान शुरू

02 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, रातीघाट में महिलाओं ने की नारेबाजी

02 Apr 2026

Pithoragarh: नए शिक्षा सत्र के पहले दिन सभी विद्यालयों में हुआ किताबों का वितरण, खिले विद्यार्थियों के चेहरे

02 Apr 2026

Hanuman Jayanti: बजरंग दल ने निकाली दोपहिया वाहन रैली, लगाए बजरंगबली के जयकारे

02 Apr 2026

रंधावा परिवार से मिले विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, बोले-सियासत नहीं, इंसानियत पहले

02 Apr 2026

अमृतसर में आजाद टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन, हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी

02 Apr 2026

गगनदीप सिंह रंधावा केस: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

02 Apr 2026

अमृतसर पूर्वी विधायक का AAP पर हमला, लेन-देन का सिस्टम’ चलने का आरोप

02 Apr 2026

सहपऊ के गांव खोंड़ा के परेशान किसान ने दुखी होकर जोता अपना पांच बीघा आलू का खेत

02 Apr 2026

गोंडा में सिलिंडर के लिए घंटों लाइन में लगे दिव्यांग व महिलाएं

02 Apr 2026

भिवानी: लोहारू की अनाज मंडी में इनेलो ने खोला किसान कष्ट निवारण केंद्र

02 Apr 2026

फतेहपुर: लाइनमैन की मौत पर पावरहाउस में हंगामा, जेई और एसएसओ पर हत्या की साजिश का आरोप

02 Apr 2026

VIDEO: दुकान से 50 लाख के मोबाइल चोरी, सेंध काटकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

02 Apr 2026

लखनऊ: हनुमान जयंती पर हनुमान सेतु मंदिर में उमड़ी भीड़, लाइन में लगकर किए दर्शन

02 Apr 2026

चरखी दादरी: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

02 Apr 2026

Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति की सभा का आयोजन

02 Apr 2026

Nalanda Temple Stampede: शीतला मंदिर पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष.. मानी चूक, सुधार के दिए निर्देश

02 Apr 2026

सुल्तानपुर में बच्चों के झगड़े में दो समुदाय आमने-सामने, दरोगा-सिपाही पर भी हमला

02 Apr 2026

Pokhri: पोखरी पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार

02 Apr 2026

गोंडा में गन्ने के खेत में मिला चार दिन से लापता युवती का शव

02 Apr 2026

यमुनानगर: समाधान शिविर को लेकर लोगों में असंतोष, कहा- यह समाधान मिलता है कम और आश्वासन ज्यादा

02 Apr 2026

चरखी दादरी: रिटायर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, बकाया डीए और पेंशन बढ़ोतरी के लिए आंदोलन की दी चेतावनी

02 Apr 2026

फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक

Video: हाईकोर्ट के फैसले पर अमित जोगी ने कहा- मेरे साथ अन्याय हुआ

02 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed