सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Weather turns violent during Nautapa in Bhind: Three people died due to thunderstorm and lightning.

MP: भिंड में नौतपा के दौरान मौसम का दिखा रौद्र रूप, आंधी-तूफान व बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत; कई मकान गिरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 10:22 AM IST
Weather turns violent during Nautapa in Bhind: Three people died due to thunderstorm and lightning.
भिंड में भीषण गर्मी और नौतपा के बीच मौसम ने अचानक ऐसा करवट ली कि हर तरफ तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। चली तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात इस आपदा में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि कई मवेशियों की भी मौत हो गई है।

जिले के विभिन्न हिस्सों से मिल रही जानकारी के अनुसार मौसम की यह मार जानलेवा साबित हुई है।शुक्रवार को बीती रात देहात थाना क्षेत्र के सदारीपुरा और चरथर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही चार बकरियों ने भी दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वहीं, गोहद के सर्वा गांव में तूफानी हवाओं के चलते एक तबेले की दीवार ढह गई, जिसमें एक भैंस की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।गोहद में ही एक अन्य दुखद घटना में कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष के बेटे जितेंद्र सिंह तोमर की मौत हो गई।

बताया गया है कि वे घर में सो रहे थे, तभी तूफान के दबाव से छत की पटिया उन पर गिर गई, जिससे उनकी जान चली गई।मौ क्षेत्र के अतरसोंहा गांव में भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। यहां जगमोहन सिंह गुर्जर के घर की छत गिर जाने से तीन भाई मलबे में दब गए।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ये भी पढ़ें- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: इंदौर का ‘मालवा अखबार’ भी रच चुका इतिहास, उदन्त-मार्त्तण्ड के 22 साल बाद छपा था

कड़ी मशक्कत के बाद 50 वर्षीय शिव कुमार गुर्जर को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।हादसे में 45 वर्षीय रामवीर सिंह और 65 वर्षीय अमर सिंह गुर्जर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मौसम के इस तांडव के कारण मेहगांव में एक ऑटो के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक चमत्कारिक रूप से बच गया।शहर की मुख्य व्यवस्था पर भी इसका गहरा असर पड़ा है; जिला अस्पताल के गेट पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा, वहीं जिलेभर में बिजली के खंभे उखड़ने से लाइट नहीं है।फिलहाल, जिला प्रशासन नुकसान का विस्तृत आंकलन करने में जुटा हुआ है और राहत कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: देहरादून में देर रात बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

30 May 2026

VIDEO: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली विधायकों की बैठक, क्या बोले गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय?

29 May 2026

VIDEO: नितिन नवीन की बैठक के बाद विपक्ष को लेकर क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट?

29 May 2026

Haridwar: आंधी तूफान से भीमगोडा में विशाल पेड़ गिरा, एक भवन क्षतिग्रस्त, फुटपाथ पूरी तरह नष्ट

29 May 2026

Haridwar: एसडीआरएफ का सर्च अभियान सफल, डूबे बालक का शव बरामद

29 May 2026
विज्ञापन

Gopeshwar: मौसम ने करवट बदली, निचले क्षेत्रों के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर हुई बारिश

29 May 2026

कर्णप्रयाग: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान गिरा

29 May 2026
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: बारिश से बदला मौसम, जंगलों की आग से भी मिली राहत

29 May 2026

बदरीनाथ धाम में मौसम बदला, बारिश के बीच भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन

29 May 2026

सोनभद्र के जंगल में अधेड़ की हत्या, बाइक से कुछ दूर मिला शव; VIDEO

29 May 2026

अजय राय के समर्थन में उतरे कांग्रेस जन, भाजपा के खिलाफ करेंगे ये काम; VIDEO

29 May 2026

प्रेमिका के लिए दतिया के डीएम से मिलने पहुंचा यूपी का छोरा; VIDEO

29 May 2026

मसूरी में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, कई घरों की छतें उड़ीं, बिजली गुल

29 May 2026

नपा में हंगामे के साथ शुरू हुई बोर्ड की बैठक, शनिवार को बजट पर चर्चा; VIDEO

29 May 2026

बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किए जाने से लोगों का गुस्सा, पहुंचे डीएम; VIDEO

29 May 2026

नशे में युवक चढ़ा बिजली के टावर पर चढा युवक, घंटों मशक्कत के बाद उतारा गया, VIDEO

29 May 2026

सर्जन नहीं आए तो कराने लगे नार्मल प्रसव, गर्भस्थ शिशु की मौत पर हंगामा; VIDEO

29 May 2026

भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे चौधरी चरण सिंह, VIDEO

29 May 2026

Baghpat: हाईवे किनारे मिला सहबानपुर निवासी का शव, दो दिन से था लापता

29 May 2026

Muzaffarnagar: पुलिस लाइन में पुस्तक मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजित

29 May 2026

Meerut: नौचंदी मेले के पटेल मंडप में गूंजा शास्त्रीय संगीत, सांसद अरुण गोविल और पूर्व सांसद रहे मौजूद

29 May 2026

Meerut: महिलाओं ने सीखी क्रोशिया कला, बैग और सजावटी सामान बनाना सीखा

29 May 2026

Meerut: सात ताल क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

29 May 2026

Meerut: जिला बार में जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा का स्वागत समारोह आयोजित

29 May 2026

Meerut: लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

29 May 2026

Video Viral: नोएडा में पानी की किल्लत पर एक सोसायटी में बवाल, खराब पड़ी तीन वाटर मोटर पर हुई तीखी नोक झोंक

29 May 2026

Meerut: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

29 May 2026

Meerut: स्वीपिंग ऑफ रोड उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद, विधायक और महापौर

29 May 2026

'हरित हरिद्वार' अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, मेलाधिकारी सोनिका ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

29 May 2026

औरैया: तेज बारिश और हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, मूंग-उरद की फसल को नुकसान

29 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed