सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur bill of one lakh was made for fracture if bill was not paid doctor threatened to remove his kidney

Burhanpur: फ्रैक्चर होने पर बनाया लाख रुपये का बिल, जमा न करने पर डॉक्टर ने बंधक बना दी किडनी निकालने की धमकी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 10:36 PM IST
Burhanpur bill of one lakh was made for fracture if bill was not paid doctor threatened to remove his kidney

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर के अमरावती रोड स्थित संजय नगर वार्ड के एक निजी हॉस्पिटल संचालक पर हॉस्पिटल का बिल नहीं चुकाने के चलते मरीज को बंधक बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। यही नहीं, मरीज के परिजनों ने इसके साथ ही अस्पताल का बिल न चुका पाने की दशा में, डॉक्टर द्वारा मरीज की किडनी निकालने की धमकी देने के भी गंभीर आरोपों सहित परिजन की बाइक की चाबी भी छीनने के आरोप अस्पताल स्टॉफ पर लगाए हैं, जिसके बाद मरीज के परिजनों ने आदिवासी संगठन के बैनर तले जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर भव्या मित्तल से इसकी शिकायत की है।

बता दें कि एक सड़क दुर्घटना में घायल होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसके पैर में फ्रेक्चर का ऑपरेशन करने पर मरीज का बिल करीब एक लाख 30 हजार रुपये का बना है। वहीं, परिजन का आरोप है कि बिल न चुकाने पर उन्हें डॉक्टरों ने धमकी दी है, जिस पर उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इधर, निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

डॉक्टर ने बोला था किडनी निकालने का
वहीं, इस मामले में जिला कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची मरीज की मां ने आरोप लगाया कि बालाजी हॉस्पिटल में उनके पुत्र बबलू के बिल का 11 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया होने के चलते एक डॉक्टर ने उनके पुत्र बबलू की किडनी निकालने का बोला था। वहीं, आदिवासी संगठन के विजय धार्वे ने बताया कि कमल खेड़ा के पास बिलोढा गांव का एक पेशेंट बबलू पिता छतर सिंह, जिसको बीते रविवार एक्सीडेंट होने के चलते, बालाजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसकी सूचना परिवार को सोमवार शाम को मिली थी। उसके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर था, जिसका अभी बिल एक लाख 23 हजार रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इस मामले में परिवार को सूचना ऑपरेशन होने के बाद मिली थी तो वहां जो मनमानी वसूली चल रही है, उसी को लेकर हम कलेक्टर मैडम से मिलने आए हैं।

इलाज कर रहे हैं, तो पेमेंट तो जमा होना ही चाहिए
वहीं, इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर राज भट्ट ने बताया कि मरीज के परिजन के आरोप गलत हैं। उस मरीज का एक्सीडेंट होने पर हमारे यहां ऑपरेशन हुआ था, जिसका हमने उन लोगों को बता चुके थे, उसका हमारे पास कंसर्ट भी है कि वे इस पर राजी थे। उसके बाद न ही वे लोग यहां आए और न ही पेमेंट जमा किए। हमने उन्हें बंधक नहीं बनाया, बल्कि हमने तो उन्हें बताया था कि पेशेंट की छुट्टी का टाइम हो गया है। वहीं, उन्होंने मरीज की किडनी निकालने के आरोपों को भी नकार दिया। साथ ही मरीज के परिजनों के बाइक की चाबी छीनने के आरोपों को भी उन्होंने नकार दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम इलाज कर रहे हैं, तो पेमेंट तो जमा होना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : महासमुंद में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के स्वागत को लेकर मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड

30 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ में पिंक टॉयलेट में बिक रहे सर्दी के कपड़े

30 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ जू में टूटे झूले पर झूलने को मजबूर बच्चे

30 Dec 2024

VIDEO : दोस्तों ने ही काटा था चरवाहे का गला, इन दो मामलों को लेकर लिया बदला; जानिए क्या हुआ था घटना के दिन

30 Dec 2024

VIDEO : सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- बिजली चोरी का भी मुकदमा रंजिशन दर्ज, प्रशासन की कार्रवाई गलत

30 Dec 2024
विज्ञापन

Rajgarh News: चोरी की वारदात का गुजरात कनेक्शन, वडोदरा में वेटरगिरी करने वाले चोर का पुलिस ने निकाला जुलूस

30 Dec 2024

VIDEO : मानदेय बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

30 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप

30 Dec 2024

VIDEO : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया सांची को पुरस्कृत, निकला रोड शो

30 Dec 2024

VIDEO : नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली

VIDEO : मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थानेदार का छह बार फोन मिलाया, नहीं उठा…तो खुद पहुंच गईं थाने

30 Dec 2024

VIDEO : ये हैं किसान...इनर रिंग रोड पर धरना और जाम के दौरान जब निकली सेना की गाड़ी और एंबुलेंस, तो दिया रास्ता

30 Dec 2024

VIDEO : मजदूर का दर्द छलका, बोले- शाम को रोटी नहीं मिलेगी

30 Dec 2024

VIDEO : इनर रिंग रोड पर महिला किसानों का हंगामा... जय जवान, जय किसान के गूंजे नारे

30 Dec 2024

VIDEO : डाॅक्टर ने मेरी पर्ची फाड़ दी..., DRM और CMS के सामने युवक ने सांसद से की शिकायत; अस्पताल की खुली पोल

30 Dec 2024

VIDEO : ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा प्रत्याशी कमला ने कराया नामांकन

30 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में पैदल जा रहे शुगर मिल कर्मचारी को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, मौके पर मौत

30 Dec 2024

VIDEO : कैथल में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विवि में उप विषय बंद करने का मामला, विवि में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

30 Dec 2024

VIDEO : घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

30 Dec 2024

VIDEO : भीमताल से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा ने भरा नामांकन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

30 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में खेत में मजदूरी के लिए जाते समय ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत

30 Dec 2024

VIDEO : मथुरा के महावन में पथराव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

30 Dec 2024

VIDEO : कैथल में पराली जलाने की घटना के बाद पुलिस जांच से परेशान महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

30 Dec 2024

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सोमवती अमावस्या पर घाघरा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

30 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में वेतन को लेकर पटवारी और कानूनगो ने दिया सांकेतिक धरना

30 Dec 2024

VIDEO : हिसार में हरिओम महाराज के आगमन पर अग्रसेन भवन में होगा 11 कुण्डीय यज्ञ

30 Dec 2024

Shajapur News: गैस गोदाम पर चोरों का धावा, करीब 30 गैस टंकी चुरा ले गए बदमाश, देखें वीडियो

30 Dec 2024

VIDEO : लखीमपुर खीरी के निघासन में दो साल के बच्चे की निर्मम हत्या, चाचा ने बांके से काटा

30 Dec 2024

VIDEO : चंपावत में नए साल को लेकर पर्यटक स्थलों पर रहेगी सुरक्षा, पुलिस तैनात

30 Dec 2024

Agar Malwa: सोलर कंपनी के काम को लेकर विवाद, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के वाहनों में की तोड़फोड़, लगाए गंभीर आरोप

30 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed