{"_id":"677270926b2a7c847c0b2304","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-samavata-amavasaya-para-ghaghara-natha-ma-dab-yavaka-talsha-ma-jata-gatakhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में सोमवती अमावस्या पर घाघरा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में सोमवती अमावस्या पर घाघरा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर
लखीमपुर खीरी के धौरहरा में सोमवती अमावस्या पर जालिम नगर पुल घाघरा नदी घाट पर स्नान करने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
खमरिया कोतवाली क्षेत्र के ऊंच गांव निवासी शशिकांत मौर्या (26) पुत्र नन्दलाल सोमवार सुबह सात बजे सोमवती अमावस्या पर स्नान करने जालिम नगर पुल घाघरा नदी घाट पर गया था। नहाने समय युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डाल कर युवक की तलाश शुरू की पर पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।