{"_id":"68490b99ab8796ac0c0aa3ca","slug":"five-accused-who-shot-a-widow-woman-of-the-village-arrested-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-3047514-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: गांव की कल्याणी महिला को गोली मारने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, खेती के विवाद में किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: गांव की कल्याणी महिला को गोली मारने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, खेती के विवाद में किया था हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 11:48 AM IST
Link Copied
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दबंगों द्वारा एक महिला को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गांव के दबंग ठाकुरों ने गांव की ही एक यादव महिला (जो कि विधवा है) को खेती के विवाद को लेकर दबंगई दिखाते हुए गोली मारी थी। जहां गोली उसकी कमर के नीचे लगी थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसकी गोली निकालकर जान बचा ली थी।
यह है पूरा मामला
विक्रमपुर निवासी जयंती पत्नी स्व. भरत यादव उम्र 35 वर्ष, शुक्रवार की शाम को अपने परिजनों के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के रामपाल बुंदेला, मुन्ना बुंदेला, रवि बुंदेला और जंटू बुंदेला ने उनके घर पर पहुंचकर अवैध देसी कट्टे से जयंती पर गोली चला दी। गोली जयंती की जांघ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जयंती को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह हमला हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।