सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A tree has been lying on the main road for two months

Damoh News: दो महीने से सड़क पर पड़ा पेड़, किसी ने नहीं हटाया, PWD और वन विभाग भी नहीं ले रहा जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 06:34 PM IST
A tree has been lying on the main road for two months
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा अनुविभाग में दो विभागों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां रिचकुड़ी से हर्राई मार्ग पर दो महीने से एक पेड़ गिरा हुआ है, लेकिन किसी भी विभाग ने इसे हटाना उचित नहीं समझा। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है। पेड़ नहीं हटने के कारण लोगों ने कच्चे मार्ग से आवागमन शुरू कर दिया है, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। जिस मार्ग पर पेड़ गिरा है, वहां सात कर्मचारी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण, वन विभाग और राजस्व विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे थे, जबकि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है।

यह मार्ग है बाधित
रिचकुड़ी से हर्राई तक डामरीकरण मार्ग गया हुआ है, जो वर्तमान में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है। पिछले दो माह से सड़क के किनारे लगा पेड़ इस मार्ग पर गिरा पड़ा है जिसे आवागमन पूर्ण रूप से बंद है। इस मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के सात कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे सवाल यह है कि जब कर्मचारी इस मार्ग पर माह में तीस दिन सेवाएं दे रहे हैं, तो उन्होंने यह पेड़ क्यों नहीं हटवाया। राहगीरों की मानें तो इस मार्ग से कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, कई लोग मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ के कारण गिरकर घायल भी हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब

ऐसे हुआ खुलासा
पीडब्ल्यूडी कार्यालय तेंदूखेड़ा में संचालित है। कार्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इस विभाग के कर्मचारी पदस्थ किए गए हैं। सूचना के अधिकार के तहत विभाग से जानकारी मांगी गई तो सामने आया कि  वर्तमान समय में पीडब्ल्यूडी तेंदूखेड़ा के अधीन सौ से अधिक कर्मचारी पदस्थ हैं, जिन्हें वर्षों से वेतन मिल रहा है, लेकिन सभी कर्मचारी अपनी सेवाओं पर उपस्थित नहीं होते। पीडब्ल्यूडी से जो जानकारी मिली, उसके अनुसार रिचकुड़ी–हर्राई मार्ग पर सात कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। जिनमें विपिन पिता रामदास, केवर पिता भुज्जी, मुन्ना पिता तरवर, प्रताप पिता रतन, थम्मन पिता रज्जू, हिम्मत पिता करन, और सुशील पिता कलुआ शामिल हैं। इन कर्मचारियों को आज तक किसी ने देखा नहीं है।  

ये भी पढ़ें: हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस

वन सीमा में नहीं है पेड़
जिस मार्ग पर पेड़ पड़ा है, वह मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया गया है और पेड़ सड़क से लगे जंगली क्षेत्र से गिरा था। वनकर्मियों को भी यह पेड़ दिखाई नहीं दिया। दो माह से ग्रामीण कच्ची सड़क से आवागमन करते रहे। तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज पांडे के अनुसार वह क्षेत्र सिग्रामपुर रेंज में आता है। इसलिए मामले को लेकर सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय से बात की गई। उनका कहना था कि पेड़ जिस जगह गिरा है, वह क्षेत्र सिग्रामपुर रेंज के अधीन भी नहीं आता।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, टैंकर को लेकर भाजपा नेता से विवाद

पेड़ हटवा दिया है
इसको लेकर तेंदूखेड़ा पीडब्ल्यूडी के एसडीओ बीपी खरे ने बताया कि रिचकुड़ी मार्ग पर मात्र दो अकुशल श्रमिक सेवाएं दे रहे हैं। मुझे आज पेड़ गिरने की सूचना मिली थी, मैंने उसे हटवा दिया है। यदि ये कर्मचारी अपनी सेवाओं पर नहीं गए हैं, तो टाइम कीपर से जवाब लिया जाएगा। तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व का कहना है कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। एसडीओ से बात कर पता करेंगे कि कौन कर्मचारी कहां पदस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shamli: घर की छत पर पड़े थे पशु के अवशेष, किसी ने पुलिस को दी खबर

20 Apr 2025

अलीगढ़ के अतरौली में प्रधानाध्यापिका ने कक्षा चार की छात्रा की काटी टीसी, बीएसए से शिकायत

20 Apr 2025

Mandi: ब्यास नदी के आर पार जाने के लिए सड़क व पैदल चलने वाले दोनों मार्ग पूरी तरह बंद, हजारों लोग परेशान

20 Apr 2025

Chamba: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा चंबा के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में शीश नवाया

20 Apr 2025

आजमगढ़ में देवी-देवताओं की प्रतिमा तोड़ी

20 Apr 2025
विज्ञापन

Bijnor: शादी से दस दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या, ये बोली बहन

20 Apr 2025

पंचतत्व में विलीन हुआ घुरहू बिंद

20 Apr 2025
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रामबन में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड, 100 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

20 Apr 2025

रामबन में बादल फटने और बारिश से तबाही

20 Apr 2025

ताजा बर्फबारी से श्रीनगर-लेह मार्ग पर सुंदरता बढ़ी, लेकिन यातायात की चुनौती भी बढ़ी

20 Apr 2025

कपूरथला में फ्रेंच आर्कीटेक्चर के कायल हुए फ्रांस एंबेसेडर थिएरी मैथो

20 Apr 2025

चंडीगढ़ में ईस्टर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

20 Apr 2025

Una: बादलों की आंख मिचौली और तेज हवाओं के चलते किसान हुए परेशान

20 Apr 2025

Bijnor: शादी से दस दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात कर खुद थाने पहुंचा प्रेमी

अमेठी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

20 Apr 2025

बीमार मां को काशी छोड़ भाग गया बेटा

20 Apr 2025

अंबेडकरनगर के खेल गांव में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

20 Apr 2025

भाजपा के प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

20 Apr 2025

ऑल इनर व्हील क्लब ने सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता रैली निकाली

20 Apr 2025

ईस्टर संडे पर पत्थर गिरजाघर में हुई विशेष प्रार्थना, मसीही समाज के लोग जुटे

20 Apr 2025

मसीही समाज में ईस्टर संडे पर की विशेष प्रार्थना, पत्थर गिरजाघर में जुटे समाज के लोग

20 Apr 2025

करनाल में आढ़तियों और भाकियू पदाधिकारियों के बीच विवाद गहराया, 21 अप्रैल को एसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा

20 Apr 2025

Bilaspur: बिलासपुर शहर में हुई भारी ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम

20 Apr 2025

जींद में राज्य स्तरीय संत शिरोमणि धन्ना भगत की जंयती कार्यक्रम, सीएम नायब सिंह सैनी उचाना पहुंचे

20 Apr 2025

Chamba: राजीव बिंदल बोले- हिमाचल में कांग्रेस सरकार के राज में खूब फल फूल रहा है माफिया राज

20 Apr 2025

Kinnaur: कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन पूह का शुभारंभ, किन्नौर की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

20 Apr 2025

Mandi News: हरड़गलू-पधर सड़क की टारिंग एवं विस्तारीकरण पर आमजन ने जताई खुशी

20 Apr 2025

Kangra: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज डे अकादमी के लिए ट्रायल का आयोजन

20 Apr 2025

हिस्ट्रीशीटर का शव जलाने तक का नहीं जुटा पैसा

20 Apr 2025

अन्नदाताओं को मालामाल बना रही लहुरी काशी की रेत

20 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed