{"_id":"697f86e6456758446706ee99","slug":"chaos-at-hospital-square-police-use-batons-after-clash-between-two-youths-video-goes-viral-damoh-news-c-1-1-noi1513-3906429-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: रविदास जयंती शोभायात्रा में विवाद, दो युवकों की मारपीट में चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: रविदास जयंती शोभायात्रा में विवाद, दो युवकों की मारपीट में चला पुलिस का डंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:24 AM IST
Link Copied
दमोह शहर के अस्पताल चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक पर लाठी चलाने का मामला सामने आया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक को कुछ पुलिसकर्मी पकड़कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं, तभी पास खड़ा एक पुलिसकर्मी अचानक उस युवक पर लाठी चला देता है। हालांकि अन्य पुलिसकर्मी तत्काल बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को रविदास जयंती के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल चौराहे पर दो युवक किसी बात को लेकर आपस में झगड़ पड़े और मारपीट शुरू हो गई। शोभायात्रा में तैनात पुलिस बल ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए।
घटना के बाद एक युवक मौके से चला गया, जबकि दूसरे युवक को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। मामले पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि दो युवक आपस में झगड़ रहे थे, जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने केवल उन्हें अलग किया है, किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।