सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh International Online Gaming Racket Busted, 9 Arrested

Damoh News: इंटरनेशनल ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था सट्टा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 09:49 PM IST
Damoh International Online Gaming Racket Busted, 9 Arrested

दमोह शहर में अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का दमोह पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शहर के इमलाई क्षेत्र में मुश्की बाबा मंदिर के पास एक किराए के मकान से फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने का अवैध कारोबार चला रहे थे।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में दमोह देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने इमलाई क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की, जहां से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- मां से दुष्कर्म, कार्रवाई नहीं होने से आहत बेटे ने दी जान, लोगों ने पुलिस के सामने आरोपी का घर तोड़ा

30 लाख से अधिक का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे 26 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सैकड़ों सिम कार्ड, दो लैपटॉप, एयरटेल कंपनी के ब्रॉडबैंड राउटर, एटीएम कार्ड, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो एन कार और 8 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख 26 हजार रुपए आंकी गई है।

WINBUZZ प्लेटफॉर्म से खिलाते थे सट्टा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी WINBUZZ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में जोड़ते थे। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। इन खातों में करोड़ों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

घर में रहकर करते थे कार्य, दिन भर अंदर रहने पर हुआ शक
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खाने पीने का सामान अपराधी घर में ही रखते थे और दिन रात घर में ही रहकर इस बड़े नेटवर्क को किराए के मकान में अंजाम दे रहे थे। ज्यादा किसी से भी बात न करने पर लोगों को शंका जाहिर होने के बाद मुखबिर तंत्र को मजबूर कर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- मोबाइल के दौर में खिलौनों की वापसी: भोपाल में सजी बचपन की दुनिया, देशभर के कारीगरों ने दिखाई परंपरा की ताकत

किराए के मकान में बना रखा था ठिकाना
पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल आरोपी मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। ये सभी आरोपी दमोह शहर के इमलाई बायपास स्थित मुश्की बाबा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन का काम कर रहे थे।

जिले में ऑनलाइन गेमिंग से बढ़ी चिंताएं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की वजह से जिले में कई युवाओं की जिंदगी प्रभावित हुई है। बीते समय में जिले में ऑनलाइन गेमिंग के कारण पांच से अधिक युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में पुलिस इस तरह के अवैध नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में रोहन भाटिया (हिमाचल प्रदेश), सूरज मौर्य (उत्तरप्रदेश), परमिंदर सिंह, अमित कुमार साहू, राजेंद्र कुमार साहू, संदीप मंडल, उदय कुमार केसरी (छत्तीसगढ़), मंजीत सिंह कलसी (जबलपुर) और संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

दमोह पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टा गिरोह का किया भड़ाफोड

आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन, नकदी और सिम कार्ड
 

दमोह पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टा गिरोह का किया भड़ाफोड

दमोह पुलिस ने किया मामले का खुलासा। 

 

दमोह पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टा गिरोह का किया भड़ाफोड

मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bareilly: भाजपा सांसद बोले- विजिलेंस चेकिंग के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं से की जा रही वसूली

21 Mar 2026

ईद-उल-फितर पर दुलहीपुर में गूंजीं तकबीरें, हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज

21 Mar 2026

सोनीपत में युवा सम्मेलन को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने की समीक्षा

21 Mar 2026

यमुनानगर में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; लाखों की नकदी बरामद

21 Mar 2026

Meerut: कंकरखेड़ा हाईवे पर पलटा एलपीजी कैप्सूल कंटेनर, मचा हड़कंप, लगा जाम

21 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: कौन थे फरसा वाले बाबा?: 10 वर्ष की उम्र में छोड़ दिया घर, श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे; भाई ने बताई पूरी कहानी

21 Mar 2026

VIDEO: मथुरा में हाईवे पर बवाल के बाद एनएचएआई टीम ने हटाए ईंट-पत्थर, वाहनों का निकलना शुरू

21 Mar 2026
विज्ञापन

Durg : केंद्रीय जेल में नवरात्री उपवास और मुस्लिम बंदियों ने रखा रोजा, दिया जा रहा विशेष पौष्टिक आहार

21 Mar 2026

VIDEO: आगरा में एलपीजी सिलिंडर के लिए बवाल, उपभोक्ताओं का गैस एजेंसी पर पथराव और तोड़फोड़

21 Mar 2026

Burhanpur News: एक साथ झुके हजारों सिर, गूंज उठी दुआएं; दो घंटे के लिए बदला रहा मुख्य मार्ग का ट्रैफिक

21 Mar 2026

गांधी चौक के समीप दुकान की गली में मृत मिला व्यक्ति, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

अमृतसर में वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक ने की आत्महत्या, परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

21 Mar 2026

जालंधर मारपीट मामले में रोहित की पत्नी प्रिया ने साझा की आपबीती

21 Mar 2026

Eid Ul-Fitr: खंडवा की 43 मस्जिदों सहित ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, ईरान युद्ध को लेकर दी गईं हिदायतें

21 Mar 2026

Muzaffarnagar: हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, सांसद हरेंद्र मलिक भी ईदगाह पहुंचे

21 Mar 2026

Baghpat: ईदगाह में नमाज के बाद अमन-शांति की दुआ, भावुक हुए अकीदतमंद, आंखों से छलके आंसू

21 Mar 2026

Saharanpur: ईद की नमाज के चलते घंटाघर बना छावनी, ईदगाह पर भारी पुलिस बल तैनात

21 Mar 2026

कानपुर: सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियां हटाई गईं, गैंगमैन की टीम लगाकर गिट्टी को भी हटाया

21 Mar 2026

कानपुर: शुक्लागंज में भक्तों ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की, हर ओर गूंजे जयकारे और मंदिर में उमड़ी भीड़

21 Mar 2026

कानपुर: केडीए चौराहे वाली सड़क बनी कचरा घर, नगर निगम की लापरवाही से राहगीर परेशान

21 Mar 2026

जाजमऊ ईदगाह में दिखा डीसीपी का 'स्नेह', बच्चों को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद

21 Mar 2026

कानपुर: शुक्लागंज में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 1600 रुपये नकद व तीन मोबाइल फोन बरामद

21 Mar 2026

कानपुर: तेज आंधी-बारिश से खेतों में बिछी फसल, किसान बोले- अब कैसे होगा गुजारा?

21 Mar 2026

कानपुर के नौबस्ता में गोवंश की हत्या से आक्रोश, सीसीटीवी में दिखा कंबल ओढ़ा संदिग्ध

21 Mar 2026

जींद में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी खुलने से पहले लगी लंबी लाइनें

21 Mar 2026

भिवानी में योग प्राकृतिक चिकित्सालय वेलनेस सेंटर का 23 को उद्घाटन करेंगे आचार्य देवव्रत

21 Mar 2026

भिवानी में लोहारू पुलिस ने अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार

21 Mar 2026

डॉ.एम.एन. रॉय की स्मृति में दून लाइब्रेरी में व्याख्यान

21 Mar 2026

कुरुक्षेत्र में छह क्विंटल 92 किलो चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

21 Mar 2026

Nagaur: बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, लूट के इरादे से महिला की ली जान...आरोपी गिरफ्तार

21 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed