{"_id":"698e28767653ec43f0024e7c","slug":"cm-mohan-yadav-damoh-visit-nohleshwar-mahotsav-kisan-sammelan-address-damoh-news-c-1-1-noi1513-3946458-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दमोह दौरा आज, नोहलेश्वर महोत्सव और किसान सम्मेलन में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दमोह दौरा आज, नोहलेश्वर महोत्सव और किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:08 AM IST
Link Copied
दमोह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 फरवरी, शुक्रवार को दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार शाम संस्कृति पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने दी है। उन्होंने बताया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 पर भोपाल से हवाई जहाज द्वारा जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1 बजे जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह जिले के नोहटा विधानसभा क्षेत्र स्थित देवरी हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:25 बजे देवरी हेलीपैड से नोहटा पहुंचकर नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव मेला एवं कृषि प्रदर्शनी तथा किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को संबोधित करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों को लेकर घोषणाएं किए जाने की संभावना है।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे देवरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।