सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Container collided with tractor trolley one youth died on the spot

Damoh News: दमोह-छतरपुर हाइवे पर कंटेनर ने ईंटों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 09:36 PM IST
Container collided with tractor trolley one youth died on the spot

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-छतरपुर हाईवे पर नीमन तिराहा के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रेक्टर पर बैठे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। घटना के बाद परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया जो करीब एक घंटे तक लगा रहा।

यह हादसा उस समय हुआ जब ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार कैलाश कुशवाहा (25) निवासी शहजादपुर नीचे गिर गया और उसके ऊपर से कंटेनर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो युवक हेमंत पटेल और बद्दू पटेल घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया।

ये भी पढ़ें-12 चक्का ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत; दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बुरी तरह कुचला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर पर सवार युवक कैलाश का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 100 और बटियागढ़ पुलिस को दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को लगी वह घटनास्थल पर पहुंच गए और हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक बेकाबू रफ्तार में वाहन चला रहा था और लापरवाही से टक्कर मारी इसलिए चालक पर ठोस कार्रवाई की जाए। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर हंगामा भी किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर चले प्रदर्शन की जानकारी लगते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। उन्होंने मौके पर ही समझाइश देकर जाम खुलवाया और अधिकारियों से उचित मुआवजा एवं कार्रवाई करने की बात कही। कटारे ने स्वयं एम्बुलेंस बुलवाकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करवाया।

ये भी पढ़ें-रात में नहीं दिखा इंदौर-इच्छापुर हाईवे का अधूरा पुल, नीचे गिरकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। इस क्षेत्र में कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन वाहनों की रफ्तार पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। लोगों ने यहां ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बटियागढ़ पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया, वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनीपत: यमुना नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, उपायुक्त ने लिया बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा

03 Jul 2025

आसमान से देखें- वाराणसी में बारिश के बाद 12 फीट नीचे धंस गई सड़क

03 Jul 2025

जौनपुर के बेलांव हत्याकांड में 15 साल बाद आया फैसला, पूर्व सांसद धनंजय समेत चार आरोपी बरी

03 Jul 2025

Video: शिमला में झमाझम बारिश, धुंध के आगोश में शहर

03 Jul 2025

बदायूं में लावेला चौक पर जाम में फंसे मजिस्ट्रेट, खोदाई बनी नासूर

03 Jul 2025
विज्ञापन

मंत्री कुलदीप धालीवाल का पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा, कहा-पंजाब के लिए काम करता रहूंगा

03 Jul 2025

मानेसर में देश का पहला राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन

03 Jul 2025
विज्ञापन

प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के बंद होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

03 Jul 2025

सभासदों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, लगाया आरोप

03 Jul 2025

प्रापर्टी डीलर पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप, हटा कब्जा

03 Jul 2025

इटावा में कथा वाचक की घटना के विरोध में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

03 Jul 2025

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में बढ़ा विवाद, पहुंची पुलिस

03 Jul 2025

पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन का बदला प्लेटफार्म, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

03 Jul 2025

VIDEO: विद्यालय बचाने की मुहिम: छप्पर के नीचे क्लास, गांव में जनजागरूकता

03 Jul 2025

हिसार: एसी बस में करें हिसार से शिमला तक का सफर, किराया मात्र 758 रुपये

03 Jul 2025

VIDEO: कुत्तों का बढ़ता खतरा, छह महीने में 18 हजार से ज्यादा लोग घायल

03 Jul 2025

VIDEO: Balrampur: कांग्रेस ने मांगा बेरोजगारों के लिए 5000 रुपए मासिक भत्ता, सौंपा ज्ञापन

03 Jul 2025

Una: सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का नकद पुरस्कार

03 Jul 2025

शिमला: ढली में भूस्खलन से मकानों को खतरा, फोरलेन का डंगा गिरा, देखें वीडियो

03 Jul 2025

Bilaspur: जेपी नड्डा के पिता के शतायु समारोह में बधाई देने पहुंचे देश-प्रदेश के नेता

03 Jul 2025

वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर एमएससी की छात्रा का शव रखकर किया चक्का जाम, कई घंटे चला प्रदर्शन

03 Jul 2025

Una: धमान्धरी पंचायत के मंसोह में बारिश ने मचाई तबाही, पोल्ट्री फार्म डूबा, 30 लाख का नुकसान

03 Jul 2025

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर और पत्रकार बनकर पहुंचा वसूली गैंग! मेरठ में महिला को डराकर मांगे दो लाख

03 Jul 2025

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब

03 Jul 2025

मौलाना कल्बे जवाद ने उन्नाव में ईरानी नेता खामेनेई के पोस्टर हटवाए जाने पर जताई नाराजगी

03 Jul 2025

VIDEO: आगरा में पार्किंग ठेकेदार ने की वकील से मारपीट, थाने पहुंचे अधिवक्ता

03 Jul 2025

VIDEO: विद्यालयों के विलय के खिलाफ कांग्रेस का मार्च, किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

03 Jul 2025

अंबाला में एसीबी टीम ने चार घंटे तक खंगाला महावीर पार्क व नौरंगराय तालाब का चप्पा-चप्पा, लिए सैंपल

03 Jul 2025

VIDEO: अयोध्या में सरयू ने धारण किया रौद्र रूप, जलस्तर ने चेतावनी बिंदु को किया पार

03 Jul 2025

VIDEO: Ayodhya: करोड़ों हिंदुओं के संकल्प की सिद्धि है राम मंदिर निर्माण : साध्वी ऋतंभरा

03 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed