{"_id":"68665d0fcfa2bdcfc80973ed","slug":"video-water-level-increase-in-sonipat-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: यमुना नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, उपायुक्त ने लिया बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: यमुना नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, उपायुक्त ने लिया बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा
यमुना नदी पर बाढ़ नियंत्रण को लेकर किए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए वीरवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने भैरा बाकीपुर व दहिसरा घाट पर सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई ठोकरों की जांच की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी व हरियाणा के कुछ जिलों में हुई बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है इसलिए संबंधित अधिकारी समय-समय पर इन ठोकरों का निरीक्षण करते रहे और जरूरत पड़ने पर इनकी मरम्मत करवाए। जिससे मिट्टी का कटाव न हो सके।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना के जल स्तर पर नजर रखे। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश के कारण यमुना के जलस्तर के बढ़ने की संभावना है। यमुना क्षेत्र में ड्यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट पर रहे। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत हालात पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि यमुना बांध के अंदर बसे लोगों को भी जलस्तर के बारे में जानकारी देते रहे और जरूरत पड़ने पर इन लोगों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दें। जिससे जल स्तर बढ़ने पर जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारी यमुना के साथ लगते गांव के सरपंचों के साथ तालमेल रखें और गांव में मुनादी करवाते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।