Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Datia Police's special training program for Simhastha festival begins, inaugurated by Deputy Inspector General of Police
{"_id":"6a1e2f349a461afd940e8a1b","slug":"video-datia-polices-special-training-program-for-simhastha-festival-begins-inaugurated-by-deputy-inspector-general-of-police-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिंहस्थ महापर्व के लिए दतिया पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहस्थ महापर्व के लिए दतिया पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ
दतिया ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:47 AM IST
Link Copied
दतिया। वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार दतिया पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित यातायात पार्क में पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं (जिला पुलिस बल, वि स बल, होमगार्ड, रेडियो एवं विशेष शाखा) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन और दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि, सिंहस्थ महापर्व में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं पर्यटक सम्मिलित होते हैं। ऐसे विशाल धार्मिक आयोजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।