सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   5-day Basant Utsav organised at Bhojshala, continuous worship will be held throughout the day

Dhar Bhojshala: 'हिंदू समाज बसंत पंचमी पर अखंड पूजा के लिए कटिबद्ध', संगठन के नेताओं ने भरी हुंकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 07:23 PM IST
5-day Basant Utsav organised at Bhojshala, continuous worship will be held throughout the day

23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हिंदू समाज सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड दर्शन, पूजन, हवन और धार्मिक आयोजनों को लेकर संकल्पबद्ध है। इसी को लेकर आज महाराजा भोज स्मृति बसंत उत्सव समिति, धारा नगरी द्वारा संवाद केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के सदस्यों ने बसंत पंचमी के दिन होने वाले आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। समिति ने स्पष्ट किया कि बसंत पंचमी पर भोजशाला में सूर्योदय के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी, जो परंपरा अनुसार सूर्यास्त तक निर्विघ्न रूप से जारी रहेगी। बसंत पंचमी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह होंगे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित संत रामेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूरे दिन पूजा होगी। उन्होंने कहा कि भोजशाला में ‘शाला’ शब्द स्वयं सनातन संस्कृति का प्रतीक है और यहां मौजूद प्रतिमाएं इस बात का प्रमाण हैं कि यह स्थल सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करे, हम अपना काम करेंगे।

समिति के संरक्षक अशोक जैन ने कहा कि आगामी बसंत पंचमी पर्व परंपरा अनुसार ही मनाई जाएगी। सुबह से शाम तक अखंड पूजा और महा आरती होगी। उन्होंने कहा कि पहले भी जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी है, तब भोजशाला खाली नहीं की गई और इस बार भी हिंदू समाज अखंड पूजा करेगा। भोजशाला मुक्ति यज्ञ समिति के गोपाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 1952 से महाराजा भोज स्मृति वसंत उत्सव समिति द्वारा बसंत उत्सव मनाया जा रहा है और यह परंपरा लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी सूर्योदय से हवन-पूजन, दोपहर में शोभायात्रा, विभिन्न संस्कार और शाम को पूर्णाहुति की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पेड़ों की कटाई रोकने सड़कों पर उतरी NSUI, निकाला पैदल मार्च, पटवारी बोले-भविष्य के साथ खिलवाड़

समिति के संरक्षक हेमंत दौराया ने स्पष्ट किया कि भोज उत्सव समिति की किसी भी अधिकारी या मंत्री से कोई चर्चा नहीं हुई है और बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा परंपरा अनुसार अखंड रूप से दिनभर होगी। फिलहाल भोज उत्सव समिति के आयोजनों को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि जब-जब बसंत पंचमी शुक्रवार को आती है, तब भोजशाला को लेकर धार शहर सहित पूरे जिले में तनाव की स्थिति बनती रही है। एक ओर जहां मुस्लिम समाज शुक्रवार को भोजशाला में नमाज पढ़ने की मांग करता रहा है, वहीं हिंदू समाज पूर्व में जारी पुरातत्व विभाग के निर्देशों के अनुसार बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा की बात करता आया है।

ऐसे में एक बार फिर शुक्रवार को पड़ने वाली बसंत पंचमी को लेकर पूरे जिले में सतर्कता का माहौल है, हालांकि आमजन यह उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा और किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour: खेड़ा मंदिर समिति ने बांटा सेवियों का प्रसाद

28 Dec 2025

Sirmour: गुरुद्वारा नाहन में अखंड पाठ का आयोजन, शब्द कीर्तन से साध संगत हुई निहाल

28 Dec 2025

लखनऊ में वरिष्ठ साहित्यकार के छंद संग्रह छंद-वीथिका का लोकार्पण

28 Dec 2025

लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पत्रकार वार्ता आयोजित

28 Dec 2025

भिवानी: किसान को खेत में काम करते के दौरान आया हार्ट अटैक, हुई मौत

28 Dec 2025
विज्ञापन

मन की बात...काशी की छात्रा की पीएम मोदी ने की तारीफ, VIDEO

28 Dec 2025

लखनऊ में ठंड से बचाव को वितरित किए गए कपड़े

28 Dec 2025
विज्ञापन

लखनऊ में नेत्र जांच और नेत्रदान शिविर का आयोजन

28 Dec 2025

फतेहाबाद: शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लंगर का आयोजन

28 Dec 2025

जींद: नारायण सेवा संस्थान की पहल, रविवार को 20 दिव्यांगों को मिले नि:शुल्क कृत्रिम अंग

28 Dec 2025

फतेहाबाद: उड़ान एक नई सोच कार्यक्रम में बच्चों को स्कूटी देकर किया सम्मानित

28 Dec 2025

Pilibhit News: नोवल चीनी मिल गेट पर गार्डों ने किसान को पीटा, वीडियो वायरल

28 Dec 2025

ज्योतिष महासम्मेलन 2025: कानपुर में विद्वानों का जमावड़ा, मेस्टन रोड पर हुआ उपाधि अलंकरण

28 Dec 2025

रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी पर दिव्यता और भव्यता के अनुपम संगम का साक्षी बन रही अयोध्या

28 Dec 2025

Weather: लखीमपुर खीरी में कोहरे और सर्दी का सितम जारी, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस

28 Dec 2025

नारनौल: भारतीय रेलवे की योजना, 2030 तक 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की शुरुआती क्षमता होगी दोगुना

VIDEO: यूपी प्रेस क्लब में वरिष्ठ साहित्यकार के छंद संग्रह का विमोचन, मुशायरे का आयोजन

28 Dec 2025

Una: प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

28 Dec 2025

कानपुर: भीतरगांव में भीषण ठंड से लंगूर बेहाल, एक दूसरे से चिपके बैठ काट रहे रातें

28 Dec 2025

Budaun News: स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक; वीडियो वायरल

28 Dec 2025

कानपुर: रिंद नदी के जर्जर पुल से ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से कंपन की तीव्रता बढ़ी

28 Dec 2025

कानपुर: भीतरगांव-साढ़ मार्ग में एकाएक वाहनों का शोर, सुबह से ट्रकों की आवाजाही शुरू

28 Dec 2025

कानपुर: 33 सुहागिनें ले रही थीं विधवा पेंशन, ई-केवाईसी से हुआ खुलासा

28 Dec 2025

काशी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

28 Dec 2025

Weather Update: बरेली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कड़ाके की सर्दी से कांपे लोग

28 Dec 2025

Jammu Kashmir: प्रदूषण ने वुलर झील के मछुआरों की धूप-सूखी मछली की परंपरा पर लगाया ग्रहण

28 Dec 2025

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं अफसोसनाक और चिंताजनक

28 Dec 2025

फगवाड़ा: एसबीआई एटीएम से चोरी हुए रुपयों की बैंक नहीं दे रहा कोई जानकारी- एसपी माधवी शर्मा

पठानकोट में नई वार्डबंदी, नगर निगम ने लगाया नक्शा

Ujjain News: 'सिंहस्थ प्रशासन का आयोजन नहीं सभी की जिम्मेदारी', जाम में गाड़ियां हटवाते बोले सांसद फिरोजिया

28 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed