Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Dhar News
›
Major action against IPL Satta King in Dhar, huge amount of Satta equipment seized, one accused arrested
{"_id":"683be211fc2c3052bc08742f","slug":"major-action-against-ipl-satta-king-in-dhar-huge-amount-of-satta-equipment-seized-one-accused-arrested-dhar-news-c-1-1-noi1401-3011927-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: धार में IPL सट्टा पकड़ाया, लाखों रुपए का लेखा-जोखा जब्त, पांच आरोपी फरार, एक को ही पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: धार में IPL सट्टा पकड़ाया, लाखों रुपए का लेखा-जोखा जब्त, पांच आरोपी फरार, एक को ही पकड़ पाई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 01:53 PM IST
धार जिले में पुलिस ने आईपीएल सट्टा किंग धर्मेंद्र जाधव के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई की है और मौके से लाखों रुपयों का लेखा-जोखा और उपकरण भी जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पांच आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पूरा मामला धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र का है, जहां बाकानेर के समीप ग्राम अजंदा के आईपीएल सट्टा किंग धर्मेंद्र जाधव के ठिकाने पर धार जिले की बाकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से लाखों रुपए का आईपीएल सट्टे का लेखा-जोखा और उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को सट्टे के ठिकाने पर पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी, क्योंकि जहां पर सट्टा संचालित किया जा रहा था वह अंधेरे सुनसान खेतों के बीच में बना मकान की छत था। अपने खुफिया सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
बताया जा रहा हैं कि सट्टा किंग धर्मेंद्र जाधव कई वर्षों से सट्टे का कारोबार कर रहा था और ये क्षेत्र का बड़ा सट्टा किंग के रूप में मशहूर है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया कि यह सट्टा संचालन धर्मेंद्र जाधव द्वारा संचालित किया जा रहा था जो कि फिलहाल फरार है, इस कार्रवाई में धर्मेंद्र जाधव सहित चार अन्य आरोपियों की तलाश फिलहाल पुलिस को है। वहीं आईपीएस अनु बेनीवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्रवाई में आगे और भी कई बड़े खुलासे होंगे। सट्टा किंग धर्मेंद्र जाधव द्वारा मनावर क्षेत्र में लंबे समय से आईपीएल सट्टे का संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई से सट्टा संचालकों की कमर टूट चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।