{"_id":"67584b0755bb40020f075a75","slug":"a-disabled-person-from-guna-district-hired-a-laborer-for-rs-300-to-carry-him-on-his-back-for-a-walk-watch-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2403283-2024-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: एक दिव्यांग, जिसने पीठ पर लदकर घूमने के लिए रखा है 300 रुपये में मजदूर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: एक दिव्यांग, जिसने पीठ पर लदकर घूमने के लिए रखा है 300 रुपये में मजदूर, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 07:55 PM IST
Link Copied
गुना जिले में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया। जब एक व्यक्ति अपनी पीठ पर दिव्यांग शख्स को लेकर पहुंचा और उसे आवेदन लिखवाने से लेकर तमाम जगह अपनी पीठ पर लादकर ही घूमता रहा। बाद में पता चला कि शख्स की पीठ पर बैठा दिव्यांग अपने लिए ट्राई साइकिल मांगने गुना आया है और यहां तक आने के लिए उसने एक व्यक्ति को 300 रुपये मजदूरी इसलिए दी है, ताकि वह व्यक्ति दिव्यांग को अपनी पीठ पर लादकर घूमता रहे।
आरोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौपना के तारपुर निवासी शिवराज सिंह राजपूत 80 फीसदी दिव्यांग हैं। उनके पास कुछ समय पहले तक एक ट्राई साइकिल थी, जिसकी मदद से शिवराज अपने छोटे-मोटे काम कर लेते थे और उन्हें किसी का सहारा नहीं लेना पड़ता था। शिवराज के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले उनकी साइकिल खराब हो गई थी, जिसे सुधरवाने के लिए वे पहले भी जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब शिवराज की ट्राई साइकिल पूरी तरह खराब हो चुकी है, जो सुधरने लायक भी नहीं बची है।
लिहाजा वे किसी की मदद के बगैर कहीं आ-जा भी नहीं सकते। इसलिए शिवराज ने गांव के ही एक व्यक्ति हरनाम सिंह को 300 रुपये रोजाना मजदूरी पर बुला लेते हैं। हरनाम बाजार जाने से लेकर तमाम कामों के लिए शिवराज को इसी तरह पीठ पर लादकर घूमते नजर आते हैं। मंगलवार को भी जनसुनवाई में आवेदन लिखवाने के बाद फोटो कॉपी कराने और कलेक्ट्रेट कक्ष तक जाने के दौरान हरनाम सिंह इसी तरह शिवराज को पीठ पर लादकर घूमते नजर आए, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।