{"_id":"6758018601cb9dd92c0661ce","slug":"video-bldara-oura-malb-garana-sa-daugdhha-ghata-btha-raha-enaeca-fasa-kaii-vahana-thakhae-vadaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बोल्डर और मलबा गिरने से डेढ़ घंटे बंद रहा एनएच, फंसे कई वाहन; देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बोल्डर और मलबा गिरने से डेढ़ घंटे बंद रहा एनएच, फंसे कई वाहन; देखिए वीडियो
क्वारब में फिर पहाड़ी दरक गई। मलबा और बोल्डर गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। इससे हाईवे पर जाम लग गया। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
क्वारब में दरकती पहाड़ी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सुबह करीब 10.40 बजे क्वारब की पहाड़ी फिर दरक गई। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में काफी मलबा और बोल्डर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा। इससे एनएच मलबे से पट गया। इस वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहे और हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ आ रहे वाहनों को पुल के आर पार रोक दिया गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंसे रहे।
हाल यह था कि दरकती पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा और पत्थर गिर रहे थे। इस कारण जेसीबी भी मलबा नहीं हटा पा रही थी। मलबा गिरना थोड़ा कम हुआ तो जेसीबी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित बोल्डर और मलबे को हटाया गया। तब जाकर 12.55 बजे मार्ग यातायात के लिए सुचारू हुआ। मार्ग पर आवाजाही के दौरान अभी खतरा बना हुआ है। खास कर तेज हवा चलने पर पहाड़ी से धूल का गुबार उड़ रहा है और मलबा गिर रहा है। यात्री यहां पर जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।