Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Guna Accident caused by potholes on NH-46 three injured including Supreme Court Justice Maheshwari brother
{"_id":"66d5c59718043e76df09ed89","slug":"accident-due-to-potholes-on-national-highway-no-46-3-injured-including-brother-of-supreme-court-justice-maheshwari-guna-news-c-1-1-noi1226-2061987-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: नेशनल हाइवे-46 पर गड्ढों की वजह से हुआ हादसा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति महेश्वरी के भाई सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: नेशनल हाइवे-46 पर गड्ढों की वजह से हुआ हादसा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति महेश्वरी के भाई सहित तीन घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 07:50 PM IST
मध्यप्रदेश के गुना जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक-46 पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति माननीय जेके महेश्वरी के बड़े भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक, न्यायमूर्ति जीके माहेश्वरी के भाई डॉक्टर रवि एवं उनकी पत्नी आशा महेश्वरी इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। जहां सुबह लगभग नौ बजे गुना जिले के म्याना थाना अंतर्गत शिवपुरी बैतूल हाइवे पर भदौरा क्षेत्र में सड़क पर हो चुके जर्जर गड्ढों की वजह से उनकी तेज रफ्तार कार पलट गई।
गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार डॉक्टर रवि, उनकी पत्नी आशा और ड्राइवर अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल गुना के आशीर्वाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां तत्काल उनका इलाज शुरू किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला अभिभाषक संघ गुना के पदाधिकारी, म्याना एवं कोतवाली पुलिस सहित जिले के कई आला अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं घायलों से बातचीत की। बताया जा रहा है कि आशीर्वाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर रवि सहित तीनों घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें, बारिश के कारण सड़कों पर होने वाले गड्डों में पानी भरा जाने के कारण वो वाहन चालकों को नज़र नहीं आते, जिस कारण वाहन सवार हादसे का शिकार होकर घायल होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।