सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   FIR filed after social media comment on CM Akhilesh Yadav's daughter, accused surrenders at Guna

Guna News: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, माफी मांगने के बाद किया सरेंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 11:51 AM IST
FIR filed after social media comment on CM Akhilesh Yadav's daughter, accused surrenders at Guna

सोशल मीडिया पर शब्दों की लक्ष्मण रेखा पार करना गुना के एक शख्स को भारी पड़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद पूरे यादव समाज में उबाल आ गया। बुधवार को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली का घेराव कर कड़ा विरोध जताया। दबाव बढ़ता देख आरोपी बृजेश भानु शर्मा को खुद थाने पहुंचकर सरेंडर करना पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की शुरुआत एक फेसबुक पोस्ट से हुई। बृजेश भानु शर्मा नाम के व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर बेहद ओछी और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। पोस्ट वायरल होते ही गुना जिले में यादव समाज के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार दोपहर सिटी कोतवाली पहुंचे। ज्ञापन सौंपकर उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि हम सनातन धर्म के अनुयायी हैं। हमारे संस्कार किसी भी समाज की बहन-बेटी पर कीचड़ उछालने की इजाजत नहीं देते। सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच है, लेकिन मर्यादा तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई तय है। समाज ने एक स्वर में कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, मगर परिवार और बच्चों को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सिटी कोतवाली में आरोपी बृजेश भानु शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया।

गिरफ्तारी की तलवार लटकती देख आरोपी ने पहले जमानत याचिका लगाई। जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने सोशल मीडिया पर ही माफी का वीडियो जारी किया। हाथ जोड़कर बृजेश भानु शर्मा ने कहा, "मैं जिले, प्रदेश और देश के समस्त यादव समाज के भाइयों से क्षमा मांगता हूं। अखिलेश यादव की बेटी पर की गई पोस्ट के लिए मुझे आत्मग्लानि है। पता नहीं किस मानसिकता में यह गलती हो गई। भविष्य में किसी भी समाज के बच्चों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।"

ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

माफी के कुछ घंटों बाद ही आरोपी बृजेश भानु शर्मा सिटी कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पोस्ट डिलीट कराई जा चुकी है, मगर उसके स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर जब्त किए गए हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की पोस्ट की हैं या नहीं।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यादव समाज ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। हम चाहते हैं कि यह केस उदाहरण बने, ताकि कोई और सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करे। फिलहाल पुलिस आगे की विवेचना में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मकान में आग से पांच बकरियां झुलसीं, पीड़ित ने पड़ोसियों पर रंजिशन आग लगाने का लगाया आरोप

16 Jun 2026

साढ़े तीन क्विंटल गांजा के साथ चार गिरफ्तार, मामले की जानकरी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति

16 Jun 2026

वाराणसी में 50 ताजियों के जुलूस पर रहेगी ड्रोन से निगरानी; VIDEO

16 Jun 2026

डीएम को सौंपा ज्ञापन, किन्नर आश्रम बनवाने की मांग; VIDEO

16 Jun 2026

भूमि अधिग्रहण के विरोध में शास्त्री घाट पर किसानों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

16 Jun 2026
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, VIDEO

16 Jun 2026

वाराणसी में गोली मार कर बुजुर्ग की हत्या, VIDEO

16 Jun 2026
विज्ञापन

लाल रंग की चुनरी एवं कमल, गुलाब, दौना, बेला के फूल से हुआ मां शीतला का श्रृंगार; VIDEO

15 Jun 2026

Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, खान सर पर लगाए बड़े आरोप, क्या है पूरा सच?

15 Jun 2026

अयोध्या: करीब साढ़े सात घंटे चली राम मंदिर में जांच, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

15 Jun 2026

दिल्ली में सोमवार को बदला मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव

15 Jun 2026

दिल्ली में AAP कार्यकर्ता की हत्या, सिर-चेहरे-सीने में लगीं 10 गोली

15 Jun 2026

अकराबाद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन

15 Jun 2026

यात्री सुविधा दिवस पर दिया पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश

15 Jun 2026

Sonam Raghuvanshi: पहली बार सामने आई Raja Raghuvanshi केस की आरोपी सोनम, किए चौंकाने वाले खुलासे

15 Jun 2026

सरकारी खरीद में स्वदेशी उत्पादों का बढ़ेगा दबदबा

15 Jun 2026

Meerut: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने मासिक बैठक में खेले खूब गेम, गाना गाकर लिया आनंद

15 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा थापरनगर में गुरबाणी का पाठ किया

15 Jun 2026

Meerut: संस्कार शिविर में जैन धर्म के सिद्धांत बताए, उपहार देकर किया गया सम्मानित

15 Jun 2026

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में 70 छात्राओं को मिला योग प्रशिक्षण

15 Jun 2026

Meerut: आईएमए से लेफ्टिनेंट बनकर लौटे दिव्यांश का दौराला में भव्य स्वागत

15 Jun 2026

अपनों ने ऐसा ठुकराया कि याद करते हैं तो रूकते नहीं आंसू, वृद्धा आश्रम में सिसक रहीं बुजुर्गों की खुशियां

15 Jun 2026

एक माह में तैयार हो जाएगी पानी की टंकी, 12 मोहल्लों को होगी आपूर्ति

15 Jun 2026

डंपर चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से बाइक टकराई, किसान की मौत

15 Jun 2026

Balod: बालोद महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही, एलएलबी परीक्षा में बांटा गलत प्रश्नपत्र; मचा हड़कंप

15 Jun 2026

यमुना तटों पर 15000 लोगों ने 117 टन कचरा हटाया

15 Jun 2026

जेएनयू पीजी दाखिला आवेदन की तारीख बढ़ी

15 Jun 2026

कम उम्र में शुरू हो रही माहवारी, विशेषज्ञों ने बताई वजहें

15 Jun 2026

अलीगढ़ सांसद के बिगड़े बोल, मोहर्रम पर बोले-अलीगढ़ का सांसद सतीश गौतम है... यहां पंछी भी पूछ कर उड़ता है

15 Jun 2026

कानपुर: गोकशी के आरोपी भाइयों के पैर में लगी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

15 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed