बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Electricity department employee's son arrives at public hearing with an oxygen cylinder.

Gwalior News: जनसुनवाई में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचा बिजली कर्मचारी का बेटा, जानें क्या था पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 09:03 PM IST
Electricity department employee's son arrives at public hearing with an oxygen cylinder.

ग्वालियर में जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा विरोध देखने को मिला। बिजली कर्मचारी का बेटा ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। युवक का आरोप है कि उसके पिता पिछले चार महीने से गंभीर हालत में अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, लेकिन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उसके पिता चार महीने से ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, तो कार्रवाई के मामले में पुलिस विभाग भी जैसे वेंटिलेटर पर है। इसी संदेश के साथ वह पुलिस के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जनसुनवाई में पहुंचा।

ग्वालियर की जनसुनवाई में हाथ में ऑक्सीजन सिलिंडर लिए युवक अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। युवक का नाम हिमांशु शर्मा है। हिमांशु का आरोप है कि उसके पिता हरिओम शर्मा बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। हिमांशु के मुताबिक, 28 अप्रैल को उसके पिता को बिजली विभाग के अधिकारियों ने हजीरा के बिरला नगर लाइन नंबर-1 स्थित विद्युत सब स्टेशन पर बुलाया था। यहां काम के दौरान हुए एक विस्फोट में हरिओम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले चार महीने से उनका इलाज चल रहा है और वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

ये भी पढ़ें- मंडला में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत का मामला, 108 एंबुलेंस संचालक पर 2.30 लाख की पेनल्टी

परिवार का आरोप है कि हादसा बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण हुआ। मामले में शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं होने से परिवार नाराज है। हिमांशु का कहना है कि चार महीने से परिवार कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। इसी विरोध के तौर पर हिमांशु ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। उसका कहना है कि जब उसका पिता जिंदगी के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, तो पुलिस की कार्रवाई भी जैसे वेंटिलेटर पर है। हिमांशु ने अधिकारियों के सामने अपना आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने हिमांशु का आवेदन लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

11 Aug 2026

फरीदकोट में भाजपा के जिला प्रधान बदलने पर कार्यकर्ताओं में रोष, हाईकमान के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Meerut: भूमिया पुल रोड खोलने को लेकर पुलिस और लोगों में नोकझोंक, कल खुलेगी सड़क

11 Aug 2026

Lakhimpur Kheri: कलक्ट्रेट परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

11 Aug 2026

हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पांच किमी पैदल पहुंचे कलक्ट्रेट

11 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश

11 Aug 2026

आलू की बेकद्री के विरोध में भाकियू का सादाबाद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

11 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे; देशभक्ति के रंग में रंगा सुरीर

11 Aug 2026

Meerut: भूलेश्वर मंदिर में दूध से अभिषेक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

11 Aug 2026

Meerut: शिवरात्रि पर भोलेश्वर मंदिर में खीर का प्रसाद वितरित, श्रद्धालुओं की रही भीड़

11 Aug 2026

Meerut: शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, दोपहर में भी उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

11 Aug 2026

Meerut: जलभराव को लेकर शास्त्रीनगर के व्यापारियों में आक्रोश, काम जल्द पूरा करने की मांग

11 Aug 2026

Meerut: मेडिकल कॉलेज में जलभराव से बिगड़े हालात, तीमारदार परेशान

11 Aug 2026

Meerut: बारिश के बाद शास्त्रीनगर नई सड़क पर जलभराव, नाले उफनने से घर-दुकानों में घुसा पानी

11 Aug 2026

कानपुर: बेटे की चाहत बनी बर्बादी की वजह, पांच लाख में रची थी अपहरण की साजिश

11 Aug 2026

नाहन: कफन नाट्य मंचन में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को झकझोरा

11 Aug 2026

रक्षाबंधन पर घर जाना मुश्किल?: उत्तर प्रदेश आने वाली ट्रेनों में टिकट का टोटा, प्रयागराज के लिए लंबी वेटिंग

11 Aug 2026

श्री दरबार साहिब में शहीद अकाली बाबा फूला सिंह के नाम पर सराय का निर्माण शुरू

11 Aug 2026

Meerut: सुबह से बारिश, दिल्ली रोड पर जलभराव से वाहन चालक परेशान

11 Aug 2026

Meerut: नागेश्वर महादेव मंदिर जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजर रहे शिवभक्त

11 Aug 2026

Una: चुरुड़ू-लोहारली पुल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश

11 Aug 2026

Blood Donation: रामपुर में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों समेत लोगों ने दान किया 27 यूनिट रक्त

11 Aug 2026

Baghpat: रातभर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दौड़ी डाक कांवड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

11 Aug 2026

Baghpat: मां की डांट से नाराज युवक ने कीटनाशक खाया, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

11 Aug 2026

VIDEO: 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक, छत से गिरकर मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

11 Aug 2026

Niti Valley: तमक नाले में शुरू हुआ अस्थाई मोटर मार्ग तैयार करने काम

11 Aug 2026

Srinagar: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026

Sanatan Dharma Yatra: 3200 किलोमीटर का सफर तय कर अंब पहुंची सनातन धर्म प्रचार यात्रा

11 Aug 2026

VIDEO: पीलीभीत में निकाली गई तिरंगा रैली, देशभक्ति के गूंजे नारे

11 Aug 2026

Shamli: माता-पिता की तस्वीर वाली अनोखी कांवड़ लेकर निकले दो भाई, मांगी लंबी उम्र की दुआ

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed