{"_id":"681c5d159a9e368ab9091a1c","slug":"gwalior-on-high-alert-amid-tension-all-flights-from-airport-cancelled-security-agencies-keeping-a-strict-vigil-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2921346-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior: तनाव के बीच ग्वालियर में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: तनाव के बीच ग्वालियर में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 03:03 PM IST
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया। सेना ने कई आतंकी ठिकानों पर अटैक कर उन्हें तबाह कर दिया। अब इस ऑपरेशन के बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश का सबसे महत्वपूर्ण ग्वालियर का वायु सेना स्टेशन को अलर्ट पर रखा है। वहीं, अगले आदेश तक ग्वालियर के राजमाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं आम लोगों की आवाजाही को भी पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।
वहीं, ग्वालियर एयरपोर्ट पर CISF की टीम तैनात है। जवानों ने पूरे एयरपोर्ट की निगरानी बढ़ा दी है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी का सरकारी स्टॉफ ही एयरपोर्ट पर मौजूद है। इतना ही नहीं प्राइवेट स्टॉफ को भी एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया है। अगले आदेश तक ग्वालियर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।
मालूम हो कि ग्वालियर के राजमाता एयरपोर्ट के पास ही आर्मी का स्टेशन भी है। यहां सेना के कई विमान तैनात हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट फिलहाल तो लैंड करेगी और न ही यहां से कोई फ्लाइट टेकऑफ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।