सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Husband consumed poison due to wife's expensive hobbies, accused of luxury life and talking to strangers

Gwalior News: पत्नी के महंगे शौक से परेशान पति ने खाया जहर, वायरल वीडियो देख पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 07:38 PM IST
Husband consumed poison due to wife's expensive hobbies, accused of luxury life and talking to strangers
बहोड़ापुर इलाके में एक युवक ने जहर खा लिया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें रो-रोकर वह अपना दर्द बयान कर रहा है। वीडियो में उसने पत्नी के महंगे शौक, लग्जरी लाइफ की चाहत और अनजान पुरुषों से रात-रात भर बात करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने जहर खाने के बाद तीनों वीडियो अपनी हाउसिंग सोसाइटी के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किए। वीडियो देखते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित वेंकट शर्मा मानपुर स्थित सरकारी मल्टी फेज-1 के एल-5 ब्लॉक में पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर-501 में रहता है। मंगलवार रात वह घर में अकेला था।इसी दौरान उसने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रुप में वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर तुरंत एक्टिव हुए। वे भागकर वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस और विकास ने मिलकर अचेत हो रहे वेंकट को तुरंत गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

ये भी पढ़ें- दहशत में पति: पत्नी की अजीब जिद- मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, विरोध किया तो तेरी हत्या करा दूंगी

पत्नी, सास, साले पर लगाए आरोप
वेंकट शर्मा ने जहर खाने से पहले जो वीडियो बनाए, उसमें उन्होंने अपनी पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा सहित आठ लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उसने वीडियो में कहा मेरी पत्नी रितु को बेहद लग्जरी लाइफ चाहिए। वह एक-एक लाख रुपये के महंगे मोबाइल फोन चलाती है। उसके शौक बहुत महंगे हैं। वेंकट ने कहा वह बड़ागांव के रहने वाले गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया से रात-रात भर फोन पर बात करती है। जब मैंने पति होने के नाते उसे टोकने और समझाने का प्रयास किया तो उसने सुधरने के बजाय इन लोगों से मुझे धमकियां दिलवाना शुरू कर दिया। मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए। वेंकट ने आरोप लगाते हुए कहा कि सास गीता शर्मा ने अभद्रता और गाली-गलौज की। पत्नी और सास ने मिलकर साजिश के तहत मुझे मेरे बेटे से दूर कर दिया। बेटे से अलग होने के गम और लगातार मिल रही धमकियों के कारण मैं डिप्रेशन में चला गया। वीडियो के अंत में वेंकट ने कहा अगर मुझे कुछ भी होता है तो मेरी पत्नी, सास, साला और बड़ागांव के ये पांचों लड़के जिम्मेदार होंगे। मुझे न्याय दिलाया जाए।

पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक ने वीडियो में आठ लोगों के नामों का जिक्र किया है। सभी कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kinnaur: देश के पहले मतदाता की पंचायत कल्पा में मतदान जारी

28 May 2026

मुगलसराय में आकर्षण का केंद्र बना 160 किलो का विशालकाय बकरा, VIDEO

28 May 2026

सोनबरसा में जलापूर्ति ठप, पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन; VIDEO

28 May 2026

सिक्स लेन मार्ग पर टूटी हाईमास्ट लाइट, मंडी क्षेत्र में अंधेरा; VIDEO

28 May 2026

बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, VIDEO

28 May 2026
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाए अवरोधक के परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस; VIDEO

28 May 2026

दो वर्षों से झुका हाईटेंशन पोल बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO

28 May 2026
विज्ञापन

प्रभु नारायण यादव बोले- पेपर लीक मामले की हो सीबीआई जांच, VIDEO

28 May 2026

बकरीद से पहले चंदौली में हाई अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त; VIDEO

28 May 2026

अमृतसर में कबूतरबाजी की रंजिश में खूनी हमला, दो भाई गंभीर घायल

28 May 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में उत्साह से मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

28 May 2026

मोगा में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा

28 May 2026

मोगा में नशे की गिरफ्त में दिखे युवक-युवती

28 May 2026

अलीगढ़ महिला जिला अस्पताल में मारपीट, सीओ सिटी द्वितीय धनंजय ने दी जानकारी

28 May 2026

टप्पल में खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, तीन माह के बच्चे की झुलसने से मौत

28 May 2026

आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मारपीट नहीं हृदयघात से हुई यामीन की मौत, अलीगढ सीओ नगर द्वितीय धनंजय ने दी जानकारी

28 May 2026

VIDEO: ऊर्जा मंत्री व लखनऊ की मेयर ने किया ट्रांसफर स्टेशन का उद्धाटन

28 May 2026

Haldwani: बनभूलपुरा में पुलिस और एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

28 May 2026

Haldwani: बकरा ईद से पहले बकरा मार्केट में उमड़ी खरीदारों की भीड़

28 May 2026

Pithoragarh: जर्जर भवन में संचालित हो रहा बीईओ कार्यालय, कर्मियों में दहशत

28 May 2026

अलीगढ़ ईदगाह पर मुस्तैदी से लगीं एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव

28 May 2026

फरीदाबाद: खुले में कबाड़ जलाना पड़ा भारी, तीन आरोपीयों पर हुई FIR

28 May 2026

Mandi: लडभड़ोल में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में दिखा भारी उत्साह, 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया मतदान

28 May 2026

Mandi: दोपहर एक बजे तक 63.24 फीसदी मतदान, बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में दिखा मतदान का उत्साह

28 May 2026

VIDEO: बरेली में डायरिया का प्रकोप, जिला अस्पताल के 30 बेड के वार्ड में 46 बच्चे भर्ती

28 May 2026

प्रशासन की सख्ती से भड़के नमाजी, अलीगढ़ शहर मुफ्ती हुए खफा

28 May 2026

पानीपत की डॉ. अर्चना गुप्ता बनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, इस पद पर दूसरी महिला

28 May 2026

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के चार पुलों पर भारी वाहन क्यों रोके गए? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Bihar

28 May 2026

जौनपुर में प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील; VIDEO

28 May 2026

भदोही के 119 मस्जिदों में पर एक अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, VIDEO

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed