{"_id":"6a17fdef28a07b167b0d057c","slug":"video-speeding-truck-smashes-barricade-to-pieces-police-launch-investigation-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाए अवरोधक के परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाए अवरोधक के परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस; VIDEO
चंदौली-वाराणसी रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ऊपर लगाए गए अवरोधक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अवरोधक भी टूट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
बताया जा रहा है कि रिंग रोड फिलहाल वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है, जहां एक दिशा में ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।