{"_id":"6a17fdfcea28e7539705c132","slug":"video-high-mast-light-broken-six-lane-road-mandi-area-plunged-into-darkness-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन मार्ग पर टूटी हाईमास्ट लाइट, मंडी क्षेत्र में अंधेरा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन मार्ग पर टूटी हाईमास्ट लाइट, मंडी क्षेत्र में अंधेरा; VIDEO
पड़ाव से गोधना बाईपास तक निर्माणाधीन सिक्स लेन मार्ग पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए आकर्षक क्रांति मिट्टी डिज़ाइन के लाइटिंग पोलों की देखरेख में लापरवाही सामने आ रही है। 23 मई को एक अनियंत्रित एंबुलेंस ने सड़क के बीचोबीच बने डीवाइडर पर लगी लाइटिंग पोल में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे पोल पूरी तरह टूटकर गिर गया था। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा न तो पोल हटवाया गया और न ही नया पोल लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटा हुआ पोल सड़क डीवाइडर पर पड़ा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं रात के समय इलाके में अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क सौंदर्यीकरण और रोशनी व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उधर चंधासी कोल मंडी क्षेत्र में भी कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त पोल बदलवाने तथा बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।