{"_id":"6a17fdf2df3c60887603a49f","slug":"video-action-to-be-taken-over-negligence-in-power-supply-in-chandauli-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, VIDEO
भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका से कुछ उपभोक्ताओं के नंबर लेकर सीधे फोन पर बातचीत की और बिजली कटौती, फाल्ट, कम वोल्टेज तथा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता की कॉल समय पर न उठाने या शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहना चाहिए। शासन की मंशा आम जनता को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शिकायत निस्तारण प्रणाली और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।