{"_id":"6a17fde5a5607a419f0fb302","slug":"video-high-alert-in-chandauli-ahead-of-bakrid-sp-conducts-foot-patrol-in-chandauli-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकरीद से पहले चंदौली में हाई अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद से पहले चंदौली में हाई अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त; VIDEO
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से संवाद कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने थाना मुगलसराय क्षेत्र के कस्बा मुगलसराय, काली महाल और कसाव महाल सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
एसपी ने व्यापारियों, आम नागरिकों और धर्मगुरुओं से बातचीत करते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय विजय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।