{"_id":"6a17fde9a7ff21317905a91a","slug":"video-prabhunarayan-yadav-demands-cbi-probe-into-paper-leak-case-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रभु नारायण यादव बोले- पेपर लीक मामले की हो सीबीआई जांच, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु नारायण यादव बोले- पेपर लीक मामले की हो सीबीआई जांच, VIDEO
ताराजीवनपुर। सकलडीहा विधानसभा के सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि परीक्षा के पेपर लीक होना सीधे तौर पर सरकार की विफलता है। उन्होंने नीट और एसएससी जीडी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने के साथ दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
सरकार के एजेंडे में वांट निकाल दो, परीक्षा घोषित कर दो, डेट भी डाल दो, फिर पेपर लीक कर दो। इससे आहत होकर नौजवान आंदोलन कर रहा है और लाठी खा रहा है लेकिन सरकार उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। साजिशकर्ताओ के खिलाफ कोई बुलडोजर नहीं चल रहा है। बच्चे सालों मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है।
आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा के पेपर लीक कराने वाले गिरोहों पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल है। जांच के नाम पर लीपापोती होती है लेकिन असली मास्टरमाइंड बच जाते हैं। चेताया कि यदि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।