{"_id":"6a17fdec017f01b00e014509","slug":"video-high-tension-pole-leaning-for-two-years-poses-danger-authorities-unaware-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो वर्षों से झुका हाईटेंशन पोल बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्षों से झुका हाईटेंशन पोल बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO
नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल सुभाष पार्क के सामने बीच डिवाइडर पर लगा हाईटेंशन पोल पिछले दो वर्षों से अधिक समय से पूरी तरह झुका और टेढ़ा पड़ा है। इसके बावजूद अब तक न तो बिजली विभाग ने इसे सीधा कराया और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
यह मार्ग शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां प्रतिदिन चार हजार से अधिक वाहन और हजारों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार पोल लगातार नीचे की ओर झुकता जा रहा है। यदि तेज आंधी या बारिश हुई तो यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को बना हुआ है।
लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से तत्काल पोल को बदलने या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।