{"_id":"6a0583c5818e5eb27e02bdd0","slug":"live-video-of-an-innocent-child-drowning-in-a-gwalior-swimming-pool-7-year-old-ved-jumped-into-the-pool-but-could-not-get-out-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4280284-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मासूम के डूबने का वीडियो: सात साल के वेद ने स्विमिंग पूल में छ्लांग लगाई, पड़ोस में नहा रहे लोग रहे बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के डूबने का वीडियो: सात साल के वेद ने स्विमिंग पूल में छ्लांग लगाई, पड़ोस में नहा रहे लोग रहे बेखबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 03:59 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में होटल के स्विमिंग पूल में सात साल के वेद के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रात के इस फुटेज में दिख रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का आनंद ले रहा था। वह नहाने के बाद पूल से बाहर निकला। फिर कुछ ही मिनट बाद दोबारा कूदा। इस बार वेद पूल की 2 फीट गहराई वाली जगह की बजाय गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया। वह काफी देर तक पानी से बाहर आने की जद्दोजहद करता रहा। बहुत छटपटाया, लेकिन बाहर नहीं आ सका और कुछ ही मिनटों में गहराई में समा गया।
हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पूल में कई लोग मौजूद थे। लेकिन न तो वेद के परिवार के किसी सदस्य का ध्यान उसकी ओर गया और न ही होटल स्टाफ का। वेद जहां डूबा, उसके पास ही दो लड़के खड़े थे। वे आपस में गपशप करते रहे। उसी जगह से एक अन्य लड़का भी पानी में पैदल चलते हुए गुजरा, लेकिन वेद उससे नहीं टकराया। परिजन ने प्रिंस मामा होटल के मैनेजर राघवेंद्र सिंह पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूल में गहराई बताने के लिए कोई निशान या बोर्ड नहीं लगाया गया था। मौके पर बच्चों के लिए न तो लाइफ जैकेट थी और न ही कोई ट्रेंड लाइफगार्ड।
मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में रात का है। जहां परिवार के साथ पूल पार्टी करने गए सात वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। परिजन ने मंगलवार रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन बुधवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता दिनेश पाल और चाचा देवेंद्र पाल गिरवाई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव दोबारा परिजन को सौंप दिया गया। एएसपी जयराज कुबेर ने कहा पूल पार्टी वेद के चाचा देवेंद्र के दोस्तों ने ऑर्गनाइज की थी। होटल के CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट और पूल पार्टी करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।