{"_id":"6a17eebcac33d183c10d2d51","slug":"retired-bsf-jawan-shoots-father-in-law-and-son-in-law-one-dead-main-accused-and-his-son-arrested-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4331526-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद को गोलियों से भूना, एक की मौत; मुख्य आरोपी और उसका भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद को गोलियों से भूना, एक की मौत; मुख्य आरोपी और उसका भाई गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 05:52 PM IST
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड पर सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ससुर-दामाद पर 15 से 20 राउंड अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में दामाद की मौत हो गई, जबकि ससुर वेंटिलेटर पर है। आरोपी विष्णु दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के परिजनों ने महाराजपुर के पास एयरपोर्ट तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम भी किया।
एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सरकारी भूमि पर रेत डंप करने को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस और गाली-गलौज हुई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। जब पीड़ित महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर और सत्यभान गुर्जर (ससुर-दामाद) पटरी रोड से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि दोनों संभल पाते, मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे और उसके साथियों ने कट्टों और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की गूंज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को नाजुक हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक खून बह जाने के कारण महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर ने दम तोड़ दिया। वहीं सत्यभान गुर्जर के शरीर से गोलियां निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन में जुटी है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है।
इस हत्याकांड के बाद मृतक भोला के परिजनों और गुर्जर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना या दंगे जैसी स्थिति को रोकने के लिए प्रशासन ने पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) के साथ कई थानों का बल मुस्तैद कर दिया है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके भाई ब्रजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। विष्णु के बेटे की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।